राजौरी के नौशेरा में एलओसी पर तैनात (गोइंदवाल) तरनतारन के जेसीओ नायब सूबेदार राजविंदर सिंह (40) पाक सेना की गोलाबारी में शहीद हो गए। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया शनिवार को राजविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में उनकी मौत हो गई। राजविंदर एक महीना छुट्टी काट कर 26 जनवरी को ड्यूटी गए थे।
29 अगस्त शनिवार को शाम 4 बजे पत्नी मनप्रीत से उन्होंने कहा, जल्द घर आउंगा परन्तु कुछ घंटे बाद ही उन्हें पाक सेना की फायरिंग के दौरान गोली लग गई। उनके परिवार में पत्नी और मां के अलावा बेटा (16), दो बेटियां 15 व 10 साल हैं। उनका शव सोमवार को अमृतसर पहुंचेगा।
सूबा सरकार का 50 लाख रु., सरकारी नौकरी देने का एलान
पंजाब सरकार ने राजविंदर सिंह के परिजनों को 50 लाख रुपए एक्स ग्रेशिया व एक सरकारी नौकरी देने का एलान किया है। सेना के मुताबिक, पाकिस्तान ने इस साल 27 सौ से ज्यादा बार सीजफायर तोड़ा है। पिछले साल इनकी संख्या 3168 और 2018 में 1629 थी। इस दौरान 21 नागरिकों की मौत हुई है जबकि 94 लोग घायल हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QFPiQa
via
No comments: