किचलू नगर इलाके में पैदल जा रही महिला का पर्स छीनकर भाग रहे तीन झपटमारों को लोगों ने धक्का देकर गिरा दिया। तभी एक तो बाइक लेकर फरार हो गया, जबकि दो को लोगों ने दबोच लिया और उन्हें पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी किचलू नगर की पुलिस ने आरोपी सतनाम और तरुण को काबू कर पूछताछ शुरू कर दी है।
महिला अमरजीत कौर ने पुलिस को बताया कि वो रिशी नगर अपने घर से पैदल मार्केट जा रही थी। इस दौरान जब वो किचलू नगर पुलिस चौकी से कुछ पहले पहुंची तो पीछे से बाइक पर तीन युवक आए और पर्स छीन ले गए। पीड़िता ने शोर मचाया तो आगे खड़े लोगों ने आरोपियों को धक्का दे दिया और वो तीनों गिर गए। लोगों के पहुंचने तक एक तो बाइक लेकर फरार हो गया। मगर दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उन्हें बुरी तरह पीटने लगे। तभी पुलिस पहुंच गई और उन्हें चौकी ले गई। फिलहाल तीसरे आरोपी की तलाश में रेड की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ltd0x7
via
No comments: