Breaking News

test

निकासी नाले का काम जल्द कराने की मांग को लेकर डीडीपीओ से मिला ग्रामीणों का शिष्टमंडल

गांव नाजोचक्क के लोगों का शिष्टमंडल निकासी नाले का निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता लाल चंद कटारूचक्क के नेतृत्व में डीडीपीओ परमपाल सिंह से मिला। लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि गांव में निकासी नाला बनाया जा रहा है।

वह लोगों को सुविधा की बजाए दुविधा बन रहा है। उन्होंने कहा कि निकासी नाला वहां बनाया जाए जहां 50 साल पहले बनाया गया है। निकासी नाले के पास गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया है, जिस कारण अब नाले का कुछ हिस्से दूसरी तरफ बनाया जा रहा है।

लोगों ने डीडीपीओ से मांग करते हुए कहा कि निकासी नाले को पुरानी जमीन पर ही जल्द बनाया जाए।
डीडीपीओ परमपाल सिंह ने कहा कि वह मौके पर जेई को भेज कर जांच करवाएंगे तथा उसके बाद निकासी नाले का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Delegation of villagers met DDPO to demand drainage work soon


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31zV9wH
via
निकासी नाले का काम जल्द कराने की मांग को लेकर डीडीपीओ से मिला ग्रामीणों का शिष्टमंडल निकासी नाले का काम जल्द कराने की मांग को लेकर डीडीपीओ से मिला ग्रामीणों का शिष्टमंडल Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.