Breaking News

test

मलोया और मनीमाजरा में निगम बनाएगा सस्ते घर

प्रधानमंत्री आवास योजना-अर्बन के अधीन अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्पलेक्स नगर निगम बनाने के लिए 31 अगस्त को हाउस में एजेंडा ला रहा है। नगर निगम रेंटल हाउस कॉम्पलेक्स मनीमाजरा, मलोया या किसी अन्य गांव की शामलात जमीन पर बनवाएगा।

इसके बनाने के लिए नगर निगम को फंडिंग मिनिस्टरी ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन हाउसिंग से फंडिंग मिलेगी। अगर इस एजेंडा पर निगम हाउस सहमत हो जाता है तो अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्पलेक्स बनाने के लिए जमीन तय करने के लिए कमेटी गठित की जाएगी। इस कमेटी में ऑफिसर्स के अलावा काउंसलर्स को भी शामिल किया जाएगा।

कमेटी की सिफारिश पर जमीन तय होगी। उस पर नगर निगम हाउिसंग कॉम्पलेक्स बनाएगा। जिसमें अफोर्डेबल रेंट पर हाउस इक्नोमिकली वीकर सेंक्शन के लिए उपलब्ध हो सकेंगे। मिनिस्टरी ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन डवलपमेंट की ओर से प्रधान मंत्री आवास योजना-अर्बन के अधीन दो टाइप की अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग स्कीम हैं।

इसमें एक स्कीम है बने हुए मकानों की अलॉटमेंट नहीं हो रही है, जिस तरह रिहैबिलिटेड स्कीम के तहत मलोया गांव में हाउसिंग बोर्ड की ओर से मकान हुए हैं। इन मकानों के लिए रिहैबिलिटेशन स्कीम के तहत इल्लीजिबल लोग नहीं मिले हैं। अब 2500 मकान खाली पड़े हैं। इन मकानों को अफोर्डेबल रेंटल हाउस स्कीम के तहत अलॉट किया जाएगा।

यह भी है प्रपोजल: इसके अलावा मिनिस्टरी ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट की लोकल बॉडी के जरिए शामलात या उनके पास मौजूद जमीन पर अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्पलेक्स बनाने की प्रपोजल है। यह भी प्रधान मंत्री आवास योजना-अर्बन के तहत है। इस स्कीम में एमसी को अपने यहां जमीन पर अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स बनाना होगा, जिस में इक्नॉमिकली वीकर सेक्शन के लोगों को सस्ते में रेंट पर आवास दिया जा सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jrxX9S
via
मलोया और मनीमाजरा में निगम बनाएगा सस्ते घर मलोया और मनीमाजरा में निगम बनाएगा सस्ते घर Reviewed by Dibyendu on 17:32 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.