नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स(एनआईएस) में एथलीट्स की ट्रेनिंग शुरू करने का फैसला किया गया था और रविवार को सभी ऑफशियल्स-कोचेज ने ऑनलाइन मीटिंग भी की थी। सोमवार से ट्रेनिंग शुरू की जानी थी लेकिन अभी तक प्लेयर्स को परमिशन नहीं दी गई है और वे अपने कमरों में ही बंद हैं। ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके जैवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह ने कहा कि ट्रेनिंग करने की परमिशन दें, या हमें घर भेज दें। हम एनआईएस कैंपस में पिछले दो महीने से लॉक हैं और अभी तक ऑफिशियल्स कुछ भी क्लियर नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को कहा गया था कि सोमवार से ट्रेनिंग शुरू होगी लेकिन अब फिर हमें रूम में रहने को बोल दिया गया है।
वहीं स्टार जैवलिन थ्रोअर एथलीट नीरज चोपड़ा ने कहा कि रविवार को ट्रैक को सेनिटाइज किया जा रहा था और लग रहा था कि सोमवार से सब कुछ शुरू हो जाएगा, लेकिन अभी तक सभी को रूम में रहने को कहा गया है। हम सभी होस्टल में ही हैं।
साई की एसओपी में 11 गेम्स को परमिशन दी गई है। इसमें एथलेटिक्स, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, आर्चरी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, फेंसिंग, शूटिंग, रेसलिंग और टेबल टेनिस शामिल है। सूत्रों के अनुसार एनआईएस मैनेजमेंट मिनिस्ट्री से अप्रूवल का इंतजार कर रहा है। एनआईएस ने कुछ दिन पहले एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग को शुरू करने का फैसला किया था लेकिन उसके एथलीट्स भी अभी होस्टल में ही कैद हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TBHAs7
via
No comments: