Breaking News

test

चंडीगढ़ में बारिश से 9.8 डिग्री गिरा तापमान, मौसम विभाग ने इसे ऑल टाइम रिकाॅर्ड कहा, पंजाब-हरियाणा भी भीगा

चंडीगढ़ में रविवार को शाम 4 से 5 बजे के बीच 50.4 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग ने इसे ऑल टाइम रिकाॅर्ड कहा है। दोपहर 2.30 बजे शहर का अधिकतम तापमान 31.2 था, जो बारिश के बाद 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। यानी बारिश के चलते तापमान 9.8 डिग्री तक गिर गया। हरियाणा में 24 घंटे में सोनीपत में सर्वाधिक 52.5 मिलीमीटर (2.06 इंच) बारिश दर्ज की गई। पंजाब के जालंधर, कपूरथला, मोगा, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला समेत कई जिलों में बारिश हुई।

रोहतांग मार्ग में गिरीं चट्टानें, लेह मार्ग बंद, वाहन फंसे

हिमाचल में भी रविवार को खूब बारिश हुई। मनाली-लेह मार्ग में रोहतांग और मनाली के बीच चुंबक मोड़ के पास सड़क पर भारी भरकम चट्टानें गिर गई हैं। इससे मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है और दर्जनों वाहन रास्ते में फंस गए हैं। मनाली की तरफ फंसे वाहनों को वापस मनाली की तरफ लाया गया है। बीआरओ के जवानों ने मशीनरियों के साथ मौके पर पहुंचकर मार्ग को बहाल करने का कार्य आरंभ कर दिया है। कुल्लू जिला में हो रही बारिश के चलते मार्ग का कार्य प्रभावित हो रहा है जिस कारण मार्ग को बहाल होने में देरी हो रही है। ऐसे में लाहौल जाने वाले वाहन यहां फंस गए हैं। जबकि रोहतांग की तरफ भी वाहन फंसे हुए हैं।

मानसून से पहले हिमाचल में 19% अधिक बारिश
प्रदेश में मार्च से अब तक 270.1 मिमी बारिश हुई है जाे सामान्य से 19 प्रतिशत अधिक है। इससे पहले 2015 में मानसून से पहले 39 प्रतिशत अधिक बारिश हुई थी। प्रदेश के 10 जिलाें में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। सुंदरनगर में सबसे अधिक 98.7 मिमी बारिश हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rainfall in Chandigarh dropped to 9.8 degrees, Meteorological Department called it an all-time record, Punjab-Haryana too wet


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XMS6hh
via
चंडीगढ़ में बारिश से 9.8 डिग्री गिरा तापमान, मौसम विभाग ने इसे ऑल टाइम रिकाॅर्ड कहा, पंजाब-हरियाणा भी भीगा चंडीगढ़ में बारिश से 9.8 डिग्री गिरा तापमान, मौसम विभाग ने इसे ऑल टाइम रिकाॅर्ड कहा, पंजाब-हरियाणा भी भीगा Reviewed by Dibyendu on 17:32 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.