Breaking News

test

राजीव कॉलोनी के गुलशन ने जीती कोरोना से जंग, घर लौटा

मंगलवार को पंचकूला 66 दिन बाद कोरोना मुक्त हो गया। यहां कई दिनों से एडमिट राजीव कॉलोनी के गुलशन को मंगलवार को रिपोर्ट नेगेटिव आने पर घर भेज दिया गया। पंचकूला में कोरोना के 25 मामले आए थे। पहला मरीज ओल्ड पंचकूला से आया था। इनमें एक 44 साल की महिला चंडीगढ़ में रहने वाली लड़की के संपर्क में आने से बीमार हुई थी। जमातियों में पहला केस कालू खान के रूप में सामने आया था।
विदेश से आए 39 लोगों के भेजे सैंपल...अमेरिका से भेजे गए 73 भारतीयाें के सैंपल लेने के बाद अब अलग-अलग देश से पंचकूला में आए 39 लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं, इन सभी के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं और जल्द ही इनकी रिपोर्ट विभाग के पास आ जाएगी। सभी को पंचकूला के होटल में रखा गया है। विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि ये सभी 39 लोग पंचकूला के ही रहने वाले हैं। जब ये लोग विदेश से आए थे तब इन्हें सीधा क्वारेंटाइन ही किया गया था। अब जैसे ही इनकी सैंपल रिपोर्ट विभाग के पास आएगी उसके मुताबिक ही इन्हें एडमिट है इनके घर भेजा जाएगा। विभाग की ओर से अभी अलग कैटेगरी भी बनाई जा रही है, जिसमें इन लोगों को शामिल किया जाएगा|
डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि अब तक 4231 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 4123 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 60 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। पंचकूला में केवल 25 व्यक्तियों के सैंपल पॉजिटिव आए थे, जो ठीक होकर घर चले गए हैं। अब जिले में कोई कोरोना पाॅजिटिव नहीं है। स्वास्थ्य के सकारात्मक प्रयासों से पंचकूला कोरोना मुक्त हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में कोरोना वायरस का सिर्फ एक ही मरीज एडमिट था जिसे मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया है। 39 लोगों के सैंपल भेजे गए है और उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZM3c8O
via
राजीव कॉलोनी के गुलशन ने जीती कोरोना से जंग, घर लौटा राजीव कॉलोनी के गुलशन ने जीती कोरोना से जंग, घर लौटा Reviewed by Dibyendu on 17:32 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.