Breaking News

test

लॉकडाउन-4 के बचे हैं 4 दिन, आगे कैसे रहेंगे आपके दिन, सरकार कर रही रिव्यू

लॉकडाउन-4 के बचे हैं 4 दिन। इसके बाद लॉकडाउन-5 लागू होगा याफिर बाकी आपके दिन कैसे रहेंगे, इसको लेकर सरकार ने मंथन शुरू कर दिया है। हेल्थ विभाग के अधिकारियों ने हालात का रिव्यू शुरू कर दिया है। अफसरों की मीटिंगों का दौर चल रहा है। विभाग ने ब्लाक स्तर तक कोरोना संक्रमितों की हालत और रोकथाम के जमीनी स्तर पर हालातों की रिपोर्ट मांगी है। ये रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को सौंपी जाएगी।

इसके आधार पर ही सरकार 31 मई के बाद की रणनीति तैयार करेगी। कैप्टन सरकार नहीं चाहती है कि सूबे के 22 जिलों में से किसी भी जिले में अब कोरोना के मरीजों की संख्या में दोबारा इजाफा हो। सूबे में 31 मई के बाद लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं यह अभी केंद्र सरकार के आदेशों और सूबे के 31 मई तक के हालातों पर तय होगा। हालांकि कुछ मंत्रियों का कहना है कि सब सामान्य हो रहा है। इसलिए कुछ हिदायतों के साथ लाॅकडाउन में कुछ ढील दी जानी चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग फोर टियर एक्शन प्लान को लेकर कर रहा काम

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लॉकडाउन-4 की समय सीमा खत्म होने के बाद फोर टियर एक्शन प्लान पर काम करेंगे। पहले विभाग के मैन टू मैन ट्रांसमिशन रोकना, स्क्रीनिंग को बढ़ाना, नए मरीजों का पता लगाना और बाहर से आने वालों को एकांतवास में रखना शामिल है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सेनेटाइजेशन पर जोर दिया जाएगा। जहां से लोगों को संक्रमण होने का ज्यादा खतरा है। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस एक्शन प्लान पर ल कर सूबे में करोना वायरस के संक्रमण पर और तेजी से काबू पाया जा सकेगा।

विभाग की टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग करके संक्रमितों की जानकारी जुटाएंगी

विभाग की ओर से जिला एवं ग्रामीण स्तर पर टीमें बनाए जाने के बारे में भी विचार किया जा रहा है। जिससे यह टीमें हर गांव में जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर कोविड-19 के संक्रमित मरीजों के बारे में पता लगाया जा सकें। क्योंकि विभाग के सामने ऐसे केस भी सामने आ रहे है जिनमें कोविड लक्षण नहीं दिख रहे हैं लेकिन वह कोविड-19 से संक्रमित होते हैं। इसलिए विभाग ऐसे मरीजों का भी पता लगाने के लिए जिला एवं ग्रामीण स्तर पर स्क्रीनिंग करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य वर्करों की मदद ली जाएगी।

मुख्यमंत्री 20 सदस्यीय कमेटी से करेंगे डिस्कस

हेल्थ विभाग की रिपोर्ट सीएम से डिस्कस की जाएगी। इसके बाद सीएम अपनी 20 सदस्यीय कमेटी से डिसकस के बाद फैसला करेंगे। हालांकि सीएम पहले कह चुके हैं कि लॉकडाउन बढ़ाना मौजूदा हालात पर निर्भर करेगा।

  • स्थिति का रिव्यू हो रहा है। सूबे के मौजूदा हालातों को देखते हुए फैसला ही होगा। वैसे अब स्थिति काबू में है और एक्टिव मरीजों भी काफी कम हैं। इसके बावजूद विभाग पूरा ऐहतियात बरत रहा है। -बलबीर सिंह सिद्धू, स्वास्थ्य मंत्री,पंजाब


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 days left of lockdown-4, how will your days be ahead, government is reviewing


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TDl3uU
via
लॉकडाउन-4 के बचे हैं 4 दिन, आगे कैसे रहेंगे आपके दिन, सरकार कर रही रिव्यू लॉकडाउन-4 के बचे हैं 4 दिन, आगे कैसे रहेंगे आपके दिन, सरकार कर रही रिव्यू Reviewed by Dibyendu on 17:32 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.