Breaking News

test

स्कूलों को फीस वसूलने की छूट के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे पेंरेंट्स

पंजाब के प्राइवेट स्कूलों को टोटल फीस का फिलहाल 70 फीसदी वसूलने की छूट दिए जाने के पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के अंतरिम आदेशों को खारिज किए जाने की मांग को लेकर अभिभावकों ने हाईकोर्ट में दस्तक दे दी है।
मोहाली के दो, खरड़ का एक और अमलोह के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने अर्जी दाखिल कर हस्तक्षेप की आपील की है। अर्जी में 22 मई को हाईकोर्ट के सिंगल बेंच के अंतरिम आदेशों को खारिज करने की मांग की गई है। कहा गया है कि स्कूल बंद हैं। ऐसे में स्कूल का बिजली, पानी, सफाई, खेल कूद संबंधी गतिविधियों, खाना, ट्रांसपोर्टेशन व इंफ्रास्ट्रक्चर पर कोई खर्च नहीं हो रहा है। बावजूद इसके स्कूल को टोटल फीस का 70% देना आधारहीन है। ऐसे में तो स्कूलों को पूरी टयूशन फीस का भुगतान नहीं किया जाना चाहिए। वहीं पूरी फीस का 70% दिए जाने का फैसला सही नहीं है। ऐसे में फैसले को खारिज किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Parents reached high court against exemption of fees for schools


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c5zlLn
via
स्कूलों को फीस वसूलने की छूट के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे पेंरेंट्स स्कूलों को फीस वसूलने की छूट के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे पेंरेंट्स Reviewed by Dibyendu on 17:32 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.