पिछले कई महीनों से लाइन पार इलाके में चल रहे सीवरेज का काम कई इलाकों में या तो रुका पड़ा है। या काम की रफ्तार काफी धीमी है। इसका एक कारण लॉकडाउन के कारण लेबर की कमी है, जिससे लाइन पार इलाके में रहने वाली 30 हजार की आबादी की परेशानी बढ़कर रह गई है।
काम रुकने या रफ्तार धीमी होने का एक अन्य कारण शहर में चल रही नीला कार्ड काटे जाने को लेकर चल रही तकरार से जोड़कर देखा जा रहा है। इलाके में कई जगहों पर या तो पाइप डालकर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है या तो पाइप ही नहीं पड़ी है। इलाके के पूर्व पार्षद कृष्णपाल ने कहा कि अगर रतनहेड़ी रोड पर काम को जल्द पूरा न किया गया तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
सूत्रों ने बताया कि करीब 15 दिनों पहले अमलोह रोड पर सीवरेज की पाइप डालने का काम शुरू हुआ था, जिसके बाद बड़ी तादाद में लाइन पार इलाके में पड़ी पाइपों को वहां से उठा लिया गया है। जिससे इलाके में नई पाइपों को डालने की रफ्तार ना के बराबर है, थोड़ा बहुत चैंबर बनाने का काम जरूर चल रहा है।
पूर्व पार्षद कृष्णपाल ने कहा कि जब से उन्होंने लाइन पार इलाके के अन्य पूर्व पार्षदों के साथ शहर में बड़ी संख्या में काटे गए नीले कार्डों का मुद्दा उठाया है, उसके बाद से सीवरेज के काम में अड़चन पैदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि काम को रोककर आम लोगों की परेशानी बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि काम को जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए नहीं तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zM6a2L
via
No comments: