देश में आज से आम लोगों की ट्रेन भी पटरी पर लौट रही है। शुरुआत में 200 ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों में पहले दिन 1.45 लाख लोगों के सफर करने के आसार है। 1 जून को जनशताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए ऊना तक जाएगी। चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच 2 जून से जनशताब्दी चलेगी। 1 से 30 जून के बीच यात्रा करने के लिए 26 लाख यात्री टिकट बुक करवा चुके है। यह ट्रेनें श्रमिक और विशेष एसी एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा हैं। यात्रियों को 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं होंगे, केवल वही सफर कर पाएंगे।
हरियाणा से चलने व गुजरने वाली ट्रेनें
- हिसार से गोरखपुर तक गोरखधाम एक्सप्रेस रोजाना
- नई दिल्ली से ऊना तक जनशताब्दी एक्सप्रेस रोजाना
- अमृतसर से बांद्रा तक पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना
- अमृतसर से मुंबई सेंट्रल तक गोल्डन टेंपल मेल रोजाना
- अमृतसर से जयनगर तक शहीद एक्सप्रेस सप्ताह में 4 दिन
- अमृतसर से जयनगर तक सरयू यमुना एक्सप्रेस सप्ताह में 3 दिन
- अमृतसर से कोलकाता तक एक्सप्रेस ट्रेन (सप्ताहिक)
- अमृतसर-जलपाईगुड़ी तक कर्मभूमि एक्सप्रेस (साप्ताहिक)
- नांदेड साहिब से अमृतसर तक सचखंड एक्सप्रेस रोजाना
- हरिद्वार से अमृतसर तक जनशताब्दी एक्सप्रेस बुधवार को छोड़ सभी दिन
पंजाब से ये ट्रेनें चलेंगी: अमृतसर से 8 ट्रेनें चलेंगी। इनमें सेंट्रल मुंबई, अमृतसर से बांद्रा, अमृतसर से हरिद्वार, अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस, अमृतसर से जयानगर सरयू यमुना एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, अमृतसर से कोलकाता व अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि चलेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MjhB4u
via
No comments: