Breaking News

test

शराब पीकर दोस्त का मर्डर करने वाले तीन गिरफ्तार

फेज-8 थाना पुलिस ने रविवार की रात अपने ही दोस्त का मर्डर करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार, रणजीत कुमार और पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियोंकी निशानदेही पर अंब साहब गुरुद्वारा के पास लगती झाड़ियोंसे वह दरांत भी बरामद कर लिया है, जिसका प्रयोग आरोपियोंने हत्या के लिए किया।
इंवेस्टिगेशन ऑफिस बेअंत सिंह ने बताया कि इस केस में मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार 28 मई तक पुलिस रिमांड पर है, जबकि उसके दो अन्य साथी पवन व रणजीत को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस को मृतक हरियाणवी की अभी तक घरवालोंका पता नहीं लगा। जिस कारण पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं करवाया। शव इस समय भी फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल की मार्चरी में पडा हुआ है। पुलिस ने उक्त तीनोंआरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

दरांत से किया था हमला

आईओ ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ मेंबताया कि वह एक साथ दशहरा ग्राउंड के बिल्कुल पास झुग्गी में रहते थे। यह कूड़ा बीनने के साथ-साथ चौराहोंपर गुब्बारा बेचने का काम भी करते थे। पिछले करीब डेढ़ साल पहले एजुकेशन बोर्ड मेंजब यह लेबर का काम करते थे और मृतक हरियाणवी और मुख्य आरोपी प्रदीप के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। उसी रंजिश में उन्होंने उसे मार दिया।
डेढ़ घंटे में पकड़ा था मुख्य आरोपी...हत्या के दिन मौके पर पीसीआर पार्टी पहुंची और घायल हरियाणवी को फेज-6सिविल अस्पताल एमजरेंसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर शव वहीं मार्चरी मेंरखवा दिया था। इसके बाद हत्यारा प्रदीप अपने दोनोंसाथियों पवन व रणजीत से अलग हो गया। मर्डर का मैसेज वायलेस पर फ्लैश हुआ तो पीसीआर इंचार्ज अजय पाठक ने अपने साथी के साथ मिलकर प्रदीप के पकड़ लिया। उस समय प्रदीप के बारे कुछ नहींपता था। पाठक ने बताया कि प्रदीप के इसलिए पकड़ा उसके कपडों पर खून लगा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TBHC3d
via
शराब पीकर दोस्त का मर्डर करने वाले तीन गिरफ्तार शराब पीकर दोस्त का मर्डर करने वाले तीन गिरफ्तार Reviewed by Dibyendu on 17:32 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.