लॉकडाउन की वजह से राजस्व घाटे के दौर से गुजर रही सरकार की मुश्किलें किसान संगठनों ने और बढ़ा दी है। सूबे के किसान संगठन अब खाद और कृषि उपकरणों पर सब्सिडी बढ़ाए की मांग करने लगे हैं। इसको लेकर किसान संगठन पहले सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र सौपेंगे।
अगर सरकार किसान संगठनों की बात नहीं मानी तो इसके बाद संगठन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। संगठनों की मांग है कि सरकार खाद पर सब्सिडी बढ़ाए वहीं, उपकरणों पर 50 फीसदी तक की सब्सिडी दें। उन्होंने कहा कि जिन जमींदारों ने कंबाइन के लिए 21 लाख रुपये दिए थे। उनके पैसे अभी तक फंसे हुए हैं।
ऐसे में अब सरकार को सब्सिडी को जल्द से जल्द बढ़ाना चाहिए। किसान नेताओं का कहना है कि सरकार उपकरणों और कीटनाशकों एवं खाद पर रेट को भी कंट्रोल करें। भारतीय किसान यूनियन के प्रधान सुखदेव सिंह ने कहा लॉकडाउन के बाद कीटनाशकों और उपकरणों पर सब्सिडी बढ़ाए जाने की जरूरत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36USpuQ
via
No comments: