चंडीगढ़ में बुधवार को दिनभर लू चलने से लोग परेशान रहे। गर्मी शहर के लोगों को पूरे दिन झुलसाती रही, इस दौरान शाम साढ़े पांच बजे तक पारा 42.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, देर शाम हुई बारिश से तापमान 13 डिग्री गिर गया। वहीं पंजाब में बठिंडा लगातार 4 दिनों से सबसे गर्म बना हुआ है। बुधवार को तापमान 47.5 डिग्री जा पहुंचा। बठिंडा में पिछले 20 साल में यह सबसे अधिक तापमान है।
वहीं नाैतपा के बीच देश के अधिकांश हिस्साें में बुधवार काे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। दिल्ली में यह 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जाे मौसम के औसत से छह डिग्री अधिक है। हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का असर बना रहेगा।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
3 दिन गर्मी से राहत... मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान से आ रही पश्चिमी हवा से राहत मिलेगी। 28 से 30 तक सूबे में गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश व धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। हिमाचल में दाे जून तक सभी जगह बारिश और तेज तूफान चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 28, 29 और 30 मई तक 10 जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
देश में कहां क्या असर
बुधवार को पंजाब समेत चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में लू का असर रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3erl0u2
via
No comments: