Breaking News

test

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी पर रोष, आरोपी पर मामला दर्ज

गांव गुड़थड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामले में भीखी पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव में स्थित डेरे में श्री अखंड पाठ साहिब के प्रकाश करवाए गए थे।

जिसके तहत गांव के गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र बीड़ डेरे में लाई गई थी। इस दौरान गांव के ही रहने वाले व्यक्ति संजू सिंह ने उक्त डेरे में से अकेले ही पवित्र बीड़ को वहां से उठाकर फिर से गुरुद्वारा साहिब में रख दिया।

इस दौरान संजू ने गुरुद्वारा साहिब के श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश वाले चबूतरे पर लगे शीशों को भी तोड़ दिया। जिसके चलते वो खुद भी गंभीर रूप में जख्मी हो गया जिसको गांव वालों ने इलाज के लिए मानसा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।

उक्त घटना से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंगों को भी नुकसान पहुंचा है। बेअदबी की सूचना तुरंत थाना भीखी पुलिस को दी गई। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी संजू सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सिख संगठन औरग्रामीण गुरुद्वारा संत बाबा अतर सिंह में एकत्र होने शुरू हो गए। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से भी बड़ी तादाद में पुलिस तैनात की गई थी।

ग्रामीणों औरसिख संगठनों के मुखियों के बीच चली बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने उक्त घटना का पश्चाताप करते हुए गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डालने के बाद फिर ऐसी गलती न दोहराने का अहद लिया जिसके बाद मामला शांत हुआ।

एसपी मानसा कुलदीप सिंह सोही ने बताया कि पुलिस ने संजू सिंह के खिलाफ थाना भीखी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दौरान दमदमी टकसाल के भाई अमरीक सिंह अजनाला, बचित्र सिंह प्रधान रागी सभा, हरजिंदर सिंह भीखी, सुखचैन सिंह अतला, अमरजीत सिंह कनकवाल भंगूया, बाबा जसविंदर सिंह, बाबा बूटा सिंह गुड़थड़ी, बाबा दर्शन सिंह बाठावाले, प्रगट सिंह खालसा के अलावा विधायक नाजर सिंह मानशाहिय,राए सिंह सरपंच, फौजा सिंह पूर्व सरपंच, गोबिंद सिंह, गुरबचन सिंह, घुक्कर सिंह, लाभ सिंह, नेक सिंह,जसवीर सिंह खीवा व ग्रामीण मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rage on the insolence of Shri Guru Granth Sahib Ji, case filed against accused


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Baogf0
via
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी पर रोष, आरोपी पर मामला दर्ज श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी पर रोष, आरोपी पर मामला दर्ज Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.