Breaking News

test

बेटा ये कोरोना है, करीना थोड़ी न है, जो उसे मुंबई फोन कर पूछ लूं कि कब जाओगी

कॉमेडियन ऐसे क्रिएटिव होते हैं जो दर्द में भी हंसाने का अंदाज तलाश लेते हैं। नामुराद बीमारी कोरोना पर कॉमेडियन ने खूब चुटकियां लीं। पीएयू के प्रोफेसर और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला ने लॉकडाउन में तनाव से गुजरते परिवार के हालात पर दिलचस्प वीडियो बनाया। इसमें बाप-बेटे में डायलॉग्स में वे कहते हैं कि मैं बाबा आदम के साथ पैदा हुआ था, जो मुझे पता हो कि कोरोना पहले कब आई थी। कब खत्म होगी। बेटा ये करोना कोई करीना नहीं कि उससे मुंबई फोन करके पूछ लूं। घर में रहो, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाओ।

कभी दो पल पिता संग भी बैठ जाया कर बच्चे : भल्ला
फिल्मी-अदाकार व सीनियर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का लोगों को हंसाने का अपना अंदाज है। उन्होंने एक कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी वीडियो जारी किया। इसमें मार्मिक अंदाज में नाराज होकर भल्ला उठकर जाते बेटे का हाथ पकड़ कहते हैं कि कभी तो पिता के साथ बैठ जाया कर। समय दिया कर मुझे भी।
कर्फ्यू हटा है...कोराेना नहीं खत्म हुआ, ख्याल रखो : घुघी
नामचीन पंजाबी कॉमेडियन गुरप्रीत घुघी ने लॉकडाउन में छूट मिलने पर सोशल-डिस्टेंस की अनेदखी करने वालों को सचेत किया। घुघी की दिलचस्प तुकबंदी में हल्के-फुल्के अंदाज में गंभीर संदेश दिया कि खुल गया लॉकडाउन बाहर जाना शुरू करो, घर दियां पकियां बथेरा चिर खालेइयां, बाहरों फेर गंद-मंद खाना शुरू करो।
कोराेना वायरस ने पास कराया अपने में कहा दम था : नीलू
कॉमेडियन भल्ला की सह-कलाकार और सरकारी वकील नीलू शर्मा भी ने भी कोरोना-संकट के चलते स्टूडेंट्स को अगली क्लास में प्रमोट करने पर वीडियो जारी कर चुटकी ली। वे पढ़ाई में कमजोर स्टूडेंट्स की खिंचाई करते हुए कहती हैं कि कोरोना वायरस ने पास कराया अपने में कहा दम था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीएयू के प्रोफेसर और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dhmMhi
via
बेटा ये कोरोना है, करीना थोड़ी न है, जो उसे मुंबई फोन कर पूछ लूं कि कब जाओगी बेटा ये कोरोना है, करीना थोड़ी न है, जो उसे मुंबई फोन कर पूछ लूं कि कब जाओगी Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.