Breaking News

test

बदले-बदले नजर आएंगे परीक्षा सेंटर : सीबीएसई

सीबीएसई ने लॉकडाउन के कारण बाकी शेष परीक्षाएं जुलाई माह से लेने का फैसला किया है। अब परीक्षा केंद्रों में जाने वाले बच्चों को अपने साथ सेनिटाइजर लेकर जाना होगा और केंद्र में मास्क लगाना भी अनिवार्य होगा।

ज्ञात रहे कि सीबीएसई बोर्ड ने शेष परीक्षाओं को लेकर डेटशीट जारी कर दी है, साथ ही स्टूडेंट्स को अपने केंद्रों से परीक्षा देने की छूट भी दी गई है। बच्चों को मास्क और सेनिटाइजर साथ लाने का निर्देश दिए गए हैं।

सीबीएसई की परीक्षाएं जुलाई माह में आयोजित की जानी हैं। स्टूडेंट्स के लिए मास्क और सेनिटाइजर की अनिवार्यता करने के बाद स्कूल संचालकों ने सभी बोर्ड की परीक्षा में बैठने वाले बच्चों को इस बारे में सूचित करना शुरू कर दिया है।

स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि सीबीएसई की ओर से जारी गाइडलाइंस को बच्चों तक पहुंचाया जा रहा है। परीक्षा केंद्र में बैठने वाले बच्चों के बीच 3-3 मीटर का फासला रखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3de9li6
via
बदले-बदले नजर आएंगे परीक्षा सेंटर : सीबीएसई बदले-बदले नजर आएंगे परीक्षा सेंटर : सीबीएसई Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.