Breaking News

test

पांच करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच गिरफ्तार

(विनीत राणा)पिछले हफ्ते मोहाली साइबर सेल ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के अफसर बनकर देशभर में 3000 हजार लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह को पकड़ा था। अब साइबर सेल ने पांच ऐसे लोगों के गैंग का पर्दाफाश किया है, जो बड़े स्तर पर हेरोइन सप्लाई करता है।
सूत्रों के अनुसार साइबर सेल मोहाली और सीआईए मोहाली ने संयुक्त रूप ने नशे के सौदागर पकड़े हैं। उनसे एक किलाे हेरोइन बरामद की गई है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को जिले के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल इस मामले में कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं और इनके बारे में और खुलासा करेंगे।

जानकारी के मुताबिक साइबर सेल और सीआईए मोहाली जिन पांच लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है, वे मोहाली और खरड़ एरिया में किराए के मकानोंमें रहते हैं। अधिकतर सिरसा व बॉर्डर एरिया से संबंधित हैं। लॉकडाउन 4.0 में जो छूट मिली, इसका फायदा उठाकर आरोपी हेरोइन ले आए। इससेपहले ही वे हेरोइन आगे सप्लाई करते, इसके बारे में पुलिस को सूचना मिल गई। अब पांचों आरोपी हेरोइन समेत सलाखों के पीछे हैं।

घर में मारे छापे, बैंक अकाउंट भी खंगाले जा रहे
पुलिस ने पांचोंआरोपियों के घर में छापेमारी कर कुछ सामान भी कब्जे में लिया है। वहीं, पुलिस इनके बैंक अकाउंट खंगाल रही है। अकाउंट्स सीज करने की तैयारी है। पुलिस अकाउंट की डिटेल लेकर चेक कर रही है कि कितने पैसे की ट्रांजेक्शन कब-कब और किन-किन अकाउंट्स से हुई है। इसे यह भी पता चल जाएगा कि इनके पांचों के साथ इस अवैध धंधे में कितने लोगों जुड़े हैं। पुलिस ने कैश और गाड़ी बरामद कर ली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TSN3e8
via
पांच करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच गिरफ्तार पांच करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच गिरफ्तार Reviewed by Dibyendu on 17:32 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.