माॅडर्न कॉम्प्लेक्स के गेट खोलने को लेकर दो एसोसिएशंस आमने-सामने हैं। इसी को लेकर मंगलवार को एक एसोसिएशन के सदस्यों की मीटिंग हुई, जिस पर गेट खोलने को लेकर चर्चा भी हुई। वहीं, डुप्लेक्स हाउस वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि उनके मामलों में कोई दखल नहीं दे सकता।मॉडर्न कॉम्प्लेक्स एसोसिएशन की सदस्यों की मंगलवार सुबह अध्यक्ष कर्नल गुरसेवक सिंह की अगुआई में हुई। इसमें 31 पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें मूल रूप से कोरोना की वजह से माॅडर्न कॉम्प्लेक्स में बढ़ रहे आपराधिक मामलों और इलाके की सुरक्षा को लेकर बढ़ रहे खतरे को लेकर चर्चा की गई।
गेट खोलने के बारे में एकमत से फैसला लिया गया कि मेन रोड के साथ गेट नंबर 3 और डुप्लेक्स वाला गेट नंबर-5 खुला रखा जाए। जबकि गेट नंबर-2 और 4 को बंद रखा जाए। कॉम्प्लेक्स की बाउंड्रीवॉल को और अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाया जाए। मीटिंग के बाद वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव एसए कुरैशी और संयुक्त सचिव मनप्रीत सिंह, गुरसेवक सिंह के साथ डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल से मिले और उनके साथ इलाके की सुरक्षा को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
डुप्लेक्स हाउस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष केएल अग्रवाल का कहना है कि उनकी इंडिपेंडेंट बॉडी है और 1997 से लोगों के लिए काम कर रही है। उनके एरिया के गेट खोलने और बंद करने का फैसला उनकी एसोसिएशन लेती है। इसमें किसी और को दखल देने की आवश्यकता नहीं है। अग्रवाल का कहना है कि गेट नंबर-5 उन्होंने पहले ही खुलवा लिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c6XOj8
via
No comments: