नेशनल हाईवे पर स्थित गांव घुलाल के नजदीक कैंटर और टिप्पर की टक्कर हो गई। टक्कर में एक गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में क्लीनर जोरा सिंह (19) निवासी गांव सतापुर, जिला अमृतसर की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार जोगिंदर सिंह ने बताया कि स्वराज माजदा गाड़ी हरिद्वार से माल लेकर लुधियाना की तरफ जा रही थी, जब वह घुलाल के पास पहुंची तो वहां सड़क के नजदीक पहले से ही खड़े टिप्पर से जा टकराई।
हादसे में कैंटर बुरी तरह नुकसान हो गया और गाड़ी के क्लीनर वाली साइड लगने के कारण कलीनर की मौके पर ही मौत हो गई। जांच अफसर ने बताया कि ड्राइवर के भी चोटें लगी है।
मामले की जांच पूरी होने के बाद ही अगली सुनवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच में यह बात भी सामने आई है कि कैंटर चालक की आंख लगने के कारण यह हादसा हुआ बताया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TLA7Xh
via
कैंटर-टिप्पर की भिड़ंत में कैंटर के क्लीनर की मौत
Reviewed by Dibyendu
on
17:09
Rating:
No comments: