Breaking News

test

आपसी रंजिश में तीन साथियों ने ईंटों से मारकर युवक की कर दी हत्या, मुकदमा दर्ज

बुधवार सुबह एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पटौदी थाना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो तीन युवकों के साथ जुआ खेलने और शराब पीने की बात सामने आई। जब तीनों से पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने इस पूरी वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से पुलिस ने रिमांड की मांग की।
बुधवार सुबह एक युवक के शव पड़े होने की सूचना के बाद पटौदी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर एक युवक मृत अवस्था में मिला। घटनास्थल पर मृतक युवक का पिता ज्ञानचन्द निवासी वार्ड नंबर 6, पटौदी, जिला गुड़गांव अपने परिवार जनों के साथ मिला। जिसने पुलिस को एक लिखित शिकायत में बताया कि इसका बड़ा बेटा बिजेन्द्र उर्फ बादशाह, जो मेहनत मजदूरी का काम करता था। गत मंगलवार की शाम को इसका बेटा बिजेन्द्र कुलदीप उर्फ चिकला, सतबीर व दीपक के साथ गया था।

उन्हें बुधवार सुबह सूचना मिली कि इसके बेटे बिजेन्द्र की हत्या कर दी है, जो मृत अवस्था में मेजर मार्केट में पड़ा हुआ है। इसने अपने परिजनों के साथ आकर देखा तो इसके बेटे बिजेन्द्र के सिर पर ईंटों से मारी हुई चोटों के निशान थे। चोटें लगने के कारण उसकी मौत हुई है। इस शिकायत पर थाना पटौदी में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा तुरन्त फिंगरप्रिंट, एफएसएल व सीन ऑफ क्राइम टीमों को घटनास्थल पर बुलकार घटनास्थल की जांच कराई और मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर मृतक को उनके परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस टीम ने समझबूझ से इस मामले में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान कुलदीप उर्फ चिकला, सतबीर व दीपक के रूप में हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ekizJM
via
आपसी रंजिश में तीन साथियों ने ईंटों से मारकर युवक की कर दी हत्या, मुकदमा दर्ज आपसी रंजिश में तीन साथियों ने ईंटों से मारकर युवक की कर दी हत्या, मुकदमा दर्ज Reviewed by Dibyendu on 17:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.