Breaking News

test

डीसी के आदेश के बाद भी अस्पताल ने एडमिट नहीं की गर्भवती महिला को

डीसी के आदेशों के बावजूद शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ने एक संक्रमित गर्भवती महिला को हॉस्पिटल में एडमिट नहीं किया। पीड़ित पक्ष की ओर से डीसी, मुख्यमंत्री को ट्वीट किया गया तो अस्पताल ने एडमिट किया। जानकारी के अनुसार रोजवुड सोसाइटी की रहने वाली गर्भवती महिला पारस हॉस्पिटल से रेगुलर जांच करवा रही थी। हॉस्पिटल की ओर से बुधवार को सिजेरियन डिलीवरी की डेट दी गई। लेकिन नियमानुसार महिला की कोरोना जांच की गई।

परिजन बोले -हॉस्पिटल ने कहा की पॉजिटिव गर्भवती का इलाज यहां नहीं करेंगे

परिजनों ने बताया कि कोरोना जांच पॉजिटिव निकली तो हॉस्पिटल की ओर से यह कहते हुए मना किया गया कि कोरोना पॉजिटिव गर्भवती का इलाज यहां नहीं करेंगे। इसके बाद परिजनों ने ट्वीट कर मामले की शिकायत की तो एडमिट किया गया। पारस के प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-15 स्थित एक अन्य हॉस्पिटल में पॉजिटिव मरीजों की डिलवरी करवाई जाती है। वहां रेफर किया जाएगा। लेकिन कुछ देर रात पारस में ही एडमिट कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZUTYrh
via
डीसी के आदेश के बाद भी अस्पताल ने एडमिट नहीं की गर्भवती महिला को डीसी के आदेश के बाद भी अस्पताल ने एडमिट नहीं की गर्भवती महिला को Reviewed by Dibyendu on 17:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.