Breaking News

test

स्पार्किंग से 4 झुग्गियों में लगी आग, सामान जल कर राख

गांव बरवाली खुर्द में 4 प्रवासी मजदूरों की झुग्गी झोपडिय़ों को बिजली की तारों की स्पार्किंग से आग लग गई। आग से झुग्गी झोपडि़यां में रह रहे प्रवासी मजदूरों का सामान भी जल कर राख हो गया। समराला फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने लगी आग को बुझाया।

प्रवासी मजदूर खेतों मे झुग्गी-झोपडि़यां बना कर रह रहे थे। जिनके उपर से बिजली की तारें गुजर रही थी। झोपड़ियां में प्रवासी मजदूर सोनू पासवान, संजे पासवान, महथान पासवान व गाटी पासवान रह रहे थे।

प्रवासी मजदूरों ने बताया कि वह दिहाड़ी पर खेतों मे काम करते थे कि अचानक ही सुबह जब वह नजदीक ही खेतों मे काम कर रहे थे तो उपर से गुजर रही जिबली की तारों मे स्पार्किंग हुई और देखते ही झुग्गी झोपड़ियां पर गिरने से आग लग गई।

जिस समय आग लगी उनके परिवार खेतों में काम कर रहे थे। इस लिए कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ। इस आग से प्रवासी मजदूरों का करीब डेढ़ लाख का नुकसान हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटना की जानकारी देती महिलाएं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XTfryb
via
स्पार्किंग से 4 झुग्गियों में लगी आग, सामान जल कर राख स्पार्किंग से 4 झुग्गियों में लगी आग, सामान जल कर राख Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.