गांव रावत में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों को लगी आग से 45 लोगों के रैन बसेरे जलकर खाक हो गए। एक घर में लगी आग तेज हवा से इतनी तेजी से फैली कि कुछ समय में सब खाक हो गया। फायर ब्रिगेड जब तक मौके पर पहुंच आग को काबू करती तब तक इन 45 परिवारों के पास राख के सिवा कुछ नहीं बचा था।
आग में 20 से ज्यादा बकरियां जल गईं। जानकारी के मुताबिक निरंजन दास की 7 बकरियां, इंदर की चार बकरियां अन्य की 10 बकरियां, जल गईं। सकल पासवान, राम दुलारी के कैश और अन्य लोगों का कीमती सामान जलकर राख हो गया। इसमें एक बाइक भी शामिल हैं।
एक ने बताया कि किश्तों पर घर बनाने के लिए प्लाॅट लिए थे, उनके कागज़ात भी इस आग में जल गए। अगजनी के दौरान गैस सिलेंडरों से कई धमाके हुए। पुलिस अधिकारियों ने इस हादसे में किसी शरारती का हाथ होने से इनकार करते हुए इसे दुर्घटना करार दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AphG4c
via
झुग्गियों में लगी आग, 20 से ज्यादा बकरियां जलीं
Reviewed by Dibyendu
on
17:09
Rating:
No comments: