Breaking News

test

मछलियां पकड़ने को लेकर झगड़े में सिर पर पत्थर मारकर चचेरे भाई को मार डाला

सुजानपुर से निकलती ब्यास लिंक नहर में मछलियां पकड़ने को लेकर हुई बहसबाजी की रंजिश निकालने के लिए पड़ोसी ताया के बेटे ने चचेरे भाई के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। युवक की लाश भनवाल फाटक के पास खून से लथपथ पड़ी मिली। वीरवार सवेरे 6 बजे लोग सैर करने निकले तो भनवाल फाटक के पास युवक की लाश देखी और उसके परिवार वालों को सूचित किया। मृतक युवक भगवान दास (30) निवासी मोहल्ला खड्ड सुजानपुर का रहने वाला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सुजानपुर पुलिस ने खून से लथपथ लाश के पास से पत्थर भी बरामद किया। मृतक भगवान दास वेटर का काम करता था। सुजानपुर थाने की पुलिस ने युवक के पिता किशोरी लाल के बयान पर मोहल्ला खड्ड निवासी युवक दविंद्र कुमार उर्फ लाडी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पिता बोला-रात में आरोपी ने घर में फेंकी ईंटें और पत्थर

पिता किशोरी लाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 27 मई को सबसे छोटा बेटा भगवान दास उर्फ काली नहर लिंक बयास सूखी होने के चलते मछलियां पकड़ने गया था। वहां बेटे की भाई के बेटे से बहस हो गई। शाम तक घर वापिस नहीं आया। रात साढ़े 11 बजे भाई के बेटे दविंद्र उर्फ लाडी ने अपने घर की छत से उनके घर में ईंटें और पत्थर मारे। उन्होंने अपने पारिवारिक सदस्यों को आगे-पीछे कर चोटें लगने से बचाया। सुबह बेटे की लाश मिली।

हत्यारोपी फरार
सुजानपुर थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक युवक के पिता किशोरी लाल के बयान पर दविंद्र कुमार उर्फ लाडी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि हत्या करने वाले आरोपी को युवक को जल्द पकड़ा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भगवान दास की फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3deHYEv
via
मछलियां पकड़ने को लेकर झगड़े में सिर पर पत्थर मारकर चचेरे भाई को मार डाला मछलियां पकड़ने को लेकर झगड़े में सिर पर पत्थर मारकर चचेरे भाई को मार डाला Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.