संगरूर जेल से फरार हुए कत्ल और इरादा कत्ल मामलों में सजा काट रहे 2 कैदियों का 48 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है।
शनिवार को आईजी जेल रूप कुमार अरोड़ा ने जेल का दौरा कर मामले में लापरवाही बरतने पर सहायक सुपरिंटेंडेंट हरी सिंह, हेड वार्डन जरनैल सिंह, परमजीत सिंह, जोगिन्द्र सिंह को सस्पेंड कर दिया। पॉस्को के 2 कर्मियों कुलदीप सिंह व तरसेम सिंह को डिसमिस करने की सिफारिश की।
डीएसपी सतपाल शर्मा ने कहा कि कैदियों के कुछ सुराग मिले हैं। जल्द उन्हें अरेस्ट किया जाएगा। बता दें कि वीरवार को जेल की चारदीवारी के बाहर खेतों में काम के दौरान कैदी फरार हो गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cjZwOv
via
डिप्टी सुपरिंटेंडेंट और तीन कर्मचारी सस्पेंड, पॉस्को के 2 डिसमिस...48 घंटे बाद भी सुराग नहीं
Reviewed by Dibyendu
on
17:09
Rating:
No comments: