खन्ना सीआईए स्टाफ की पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को एक पिस्तौल और कारतूस के साथ पकड़ा था, जिसने हुई पूछताछ में खुलासे के बाद पुलिस एक अन्य .30 बोर का पिस्टल, दो मैगजीन आरोपियों 14 कारतूस बरामद कर लिए हैं।
सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरमेल सिंह ने बताया कि एसएसपी हरप्रीत सिंह के दिशा निर्देशों पर की गई नाकेबंदी में आई-20 में दो सवारों को काबू कर .25 बोर का एक पिस्तौल, एक मैग्जीन ओर उसके 5 जिंदा कारतूस बरामद कर मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी थी।
आरोपियों के खुलासे के बाद अब पुलिस ने एक .30 बोर का पिस्तौल, 2 मैग्जीन और .30 बोर के 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। कथित आरोपियों की पहचान अमनप्रीत सिंह उर्फ रिक्की निवासी नासिक, हाल वासी लुधियाना तथा भगवंत सिंह उर्फ लाली निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।
कथित आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी- 2 पुलिस ने पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक आरोपी भगवंत सिंह ने बताया था कि उसके पास .30 बोर का एक पिस्तौल है। जोकि उसने पीपीए फिल्लौर से सरकारी नीलामी में साल 2012 में लिया था। जिसका लाइसेंस 2016 में एक्सपायर हो चुका है।
जिस वह मामले दर्ज होने के चलते रिन्यू नहीं करवा सका। पुलिस ने भगवंत सिंह के बताए पते पर दबिश देते हुए मौके से .30 बोर का एक पिस्तौल, एक मैगजीन तथा 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी नवांशहर से हथियार लेकर आए थे। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M9xIBC
via
No comments: