Breaking News

test

सुनील जाखड़ ने कहा- मजदूरों के हक को गुरुग्राम से दरभंगा तक पैदल यात्रा निकालेगी कांग्रेस

पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनका राजधर्म याद दिलाते हुए मांग की है कि तुरंत से प्रवासी मजदूरों को मुफ्त रेल या फिर बस यात्रा से उनके घर तक पहुंचाएं। वीरवार को कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम `स्पीक अप इंडिया` के तहत लोगों के समक्ष सोशल मीडिया पर लाइव होते हुए जाखड़ ने कहा कि मोदी गरीबों को भूल चुके हैं।

गुरुग्राम से दरभंगा तक साइकिल पर अपने पिता को लेकर जाने वाली बच्ची का उदाहरण देकर प्रवासी मजदूरों का दर्द बयां करते हुए जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की नालायकी को दिखाने के लिए कांग्रेस आने वाले सामान्य दिनों में गुरुग्राम से लेकर दरभंगा तक पदयात्रा करेगी और मजदूरों की मदद को हर हाल में जारी रखेगी। केंद्र से मांग की कि वह प्रत्येक गरीब के खातों में 10 हजार भेजे। कहा-मोदी सरकार पैसे को इन्वेस्ट करके मुनाफा कमाने के चक्कर में 20 लाख करोड़ रुपए की मदद करने की घोषणा की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZNtOGA
via
सुनील जाखड़ ने कहा- मजदूरों के हक को गुरुग्राम से दरभंगा तक पैदल यात्रा निकालेगी कांग्रेस सुनील जाखड़ ने कहा- मजदूरों के हक को गुरुग्राम से दरभंगा तक पैदल यात्रा निकालेगी कांग्रेस Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.