Breaking News

test

पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की फीस में 80 प्रतिशत इजाफा, देश में इतनी बढ़ोतरी कहीं भी नहीं

मंत्रिमंडल ने बुधवार को राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स के लिए फीस 80 फीसदी बढ़ाने को मंजूरी दे दी। यह बढ़ोतरी पूरे देश में सबसे ज्यादा है। जबकि, जानकारों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के अनुसार 15 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की जा सकती।

प्राइवेट मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस कोर्स की फीस मौजूदा 4.40 लाख से बढ़कर 7.80 लाख रुपए हो जाएगी। इस बढ़ोतरी के बाद प्राइवेट कालेजों में सरकारी कोटे के तहत फीस 18 लाख रुपए जबकि मैनेजमेंट कोटे के तहत फीस 47 लाख रुपए हो सकती है, जोकि अभी क्रमश: 13.5 व 40.2 लाख रुपए है।

राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स की फीस साल 2015 में और निजी मेडिकल कॉलेजों के लिए साल 2014 में नोटिफाई की गई थी। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों को पूरा करने में असमर्थ मेडिकल कॉलेज इस वजह से फीस बढ़ाने की मांग कर रह थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बढ़ोतरी के बाद प्राइवेट कालेजों में मैनेजमेंट कोटे के तहत फीस 47 लाख रुपए हो सकती है। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gw4VW3
via
पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की फीस में 80 प्रतिशत इजाफा, देश में इतनी बढ़ोतरी कहीं भी नहीं पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की फीस में 80 प्रतिशत इजाफा, देश में इतनी बढ़ोतरी कहीं भी नहीं Reviewed by Dibyendu on 17:32 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.