Breaking News

test

1993 में भगोड़ा घाेषित बैंक मैनेजर 27 साल बाद आया सीबीआई की पकड़ में

जालंधर के यूको बैंक में 1985-86 में ढाई लाख की हेराफेरी करने के केस में 1993 में भगोड़ा घाेषित बैंक मैनेजर निर्मल सिंह काे 27 साल बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सीबीआई की टीम ने पंजाबी बाग स्थित उनके घर पर दबिश दी ताे वह पुलिस काे देख बेहोश हो गया। उसके बाद टीम एंबुलेंस से मोहाली ले गई और वहां भर्ती कराया।

सीबीआई सब इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि आरोपी जालंधर में यूको बैंक में मैनेजर था। 1985-86 में उस पर ढाई लाख की हेराफेरी का आरोप लगा। 1989-90 में केस दर्ज किया गया। आराेपी तब से फरार था। 1993 में पीओ करार दिया था।

शनिवार काे आराेपी की पटियाला में हाेने की सूचना मिली। सुबह 8:30 बजे सीबीआई की टीम ने उनके घर दबिश दी। पुलिस को देख जब पति बेहोश हो गया तो पत्नी ने शोर मचाया। इसके बाद दोनों को मोहाली ले जाया गया। एसआई ने बताया कि उन्हें 5 दिन पहले केस की फाइल दी गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीबीआई की टीम ने पंजाबी बाग स्थित मैनेजर के घर पर दबिश दी ताे वह पुलिस काे देख बेहोश हो गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MdNpHZ
via
1993 में भगोड़ा घाेषित बैंक मैनेजर 27 साल बाद आया सीबीआई की पकड़ में 1993 में भगोड़ा घाेषित बैंक मैनेजर 27 साल बाद आया सीबीआई की पकड़ में Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.