Breaking News

test

हरियाणा में करोना के 1 दिन में 73 नए मरीज मिले, 64 केस फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत, पलवल से

हरियाणा में कोरोनावायरस का संक्रमण दिल्ली कनेक्शन के कारण ज्यादा फैल रहा है। दिल्ली से सटे गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत और पलवल में सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 73 नए केस में से 64 केस इन्हीं 4 जिलों में मिले हैं। फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 25, गुड़गांव में 20, सोनीपत में 11 व पलवल में 8 नए केस मिले हैं।

कैथल में 4, रोहतक में 2, कुरुक्षेत्र, सिरसा, करनाल में 1-1 मरीज मिला है। राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1393 पर पहुंच गई है। वहीं, गुड़गांव में 10 व रेवाड़ी में 3 मरीज ठीक होकर लौटे हैं। प्रदेश में अब तक 838 मरीज ठीक हो चुके हैं। नए मरीजों के लगातार सामने आने से हरियाणा का रिकवरी रेट 60.15% पर आ गया है। 18 लोगों की मौत हुई है।
जुर्माना न देने पर केस दर्ज होगा: राज्य में लाॅकडाउन-4.0 में ज्यादा छूट मिलने के बाद लोग गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे। इससे कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। इसलिए राज्य सरकार ने मास्क न पहनने या चेहरे को कवर न करने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 500 रुपए जुर्माना तय किया है। कोई जुर्माना नहीं देता है तो उसके खिलाफ आईपीएसी की धारा-188 के तहत केस दर्ज किया जाएगा। इसके तहत एक माह की जेल व 200 रुपए जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के डीजी सूरजभान कंबोज की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

पंजाब में 33 नए केस, बाहर से लौटे 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

पंजाब में कोरोनावायरस के केस आने का आंकड़ा कुछ दिन कम रहने के बाद फिर बढ़ने लगा है। सूबे में बुधवार को 33 केस आए जिनमें से 18 पुराने पॉजिटिव केस के संपर्क सेे हैं। अमृतसर में सबसे ज्यादा 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। इसमें से 12 पहले से पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क वाले हैं। पटियाला में कोरोना संक्रमित गर्भवती के संपर्क में आए 5 मैंबर व पठानकोट में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विदेशों व अन्य राज्यों से लौटे 10 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूबे में कुल आंकड़ा 2257 हो गया है। अभी तक 72 हजार 468 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें से 66 हजार 417 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। जबकि अभी 3912 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

हिमाचल:25 नए केस, 273 पर पहुंचा आंकड़ा

हिमाचल में काेराेना संक्रमण के मामलाें में बढ़ोतरी जारी है। यहां पर काेराेना संक्रमण के मामले 273 हो चुके हैं। इसमें 199 सक्रिय मरीज हैं जाे प्रदेश के विभिन्न अस्पतालाें में उपचाराधीन हैं। बुधवार काे प्रदेश में काेराेना संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 15 हमीरपुर, 5 बिलासपुर, 3 मामले कांगड़ा के, दाे बिलासपुर और एक ऊना का है। इनमें ज्यादातर लोग दूसरे राज्यों से अपने घर पहुंचे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
73 new patients found in 1 day of Karona in Haryana, 64 cases from Faridabad, Gurgaon, Sonipat, Palwal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36CmW0n
via
हरियाणा में करोना के 1 दिन में 73 नए मरीज मिले, 64 केस फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत, पलवल से हरियाणा में करोना के 1 दिन में 73 नए मरीज मिले, 64 केस फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत, पलवल से Reviewed by Dibyendu on 17:32 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.