Breaking News

test

4 महीने 21 दिन से छेहर्टा में छिपा था पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगाने वाला किंगपिन

जिला देहाती पुलिस ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियार और ड्रग्स मंगवाने के चर्चित मामले के किंगपिन अजयपाल सिंह निवासी मोधे थाना घरिंडा को छेहर्टा से गिरफ्तार किया है। सरहद पार तस्करी से जुड़े मामले का आरोपी पिछले चार महीने 22 दिन से फरार था।

थाना घरिंडा पुलिस ने 7 जनवरी 2020 में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले में अब तक सेना के एक नायक सहित 9 आरोपियों को काबू किया था। वहीं मामले का मुख्य आरोपी अजयपाल सिंह फरार चला आ रहा था।

पुलिस ने अजयपाल सिंह को पनाह देने वाले दिलबाग सिंह उर्फ बागा निवासी खासा के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पुलिस ने अजयपाल सिंह को कोर्ट में पेश करके तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। इस केस में पुलिस ने दो ड्रोन और रिमोट, दो वायरलेस सेट, 6.24 लाख ड्रग मनी, एक कार और हथियार बरामद किए थे।

मामले में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी
धनोए खुर्द निवासी धर्मेंद्र सिंह और अजयपाल सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था। दोनों आरोपी नजदीक के गांवों के ही रहने वाले हैं।

मामले में बरेली में तैनात सेना के नायक राहुल चौहान निवासी अंबाला को भी गिरफ्तार किया गया था, जो कि मामले में ड्रोन खरीदने, सप्लाई करने व सरहद पार के तस्करों को प्रशिक्षण देने का आरोपी बताया गया था।

मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान में बैठे तस्करों ने मुख्य आरोपियों और सेना नायक के बीच में जान-पहचान करवाई थी। एसएसपी देहाती विक्रमजीत सिंह दुग्गल के मुताबिक ड्रोन मॉड्यूल मामले में अब तक दस आरोपी काबू किए गए हैं।

जिन्होंने बताया कि वे लोग पिछले कुछ महीनों से सरहद पार से ड्रोन के माध्यम से ड्रग्स और हथियार मंगवाने में शामिल थे। वहीं जांच के दौरान पाक स्मगलरों के बारे में भी पता चला है, जो कि वहां से हथियार-ड्रग्स भेजते थे। अजयपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद आगे कई अहम खुलासे होने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M90B0Q
via
4 महीने 21 दिन से छेहर्टा में छिपा था पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगाने वाला किंगपिन 4 महीने 21 दिन से छेहर्टा में छिपा था पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगाने वाला किंगपिन Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.