प्रदेश में लॉकडाउन-4.0 में छूट मिलते ही कोरोना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को एक दिन में 94 नए मामले सामने आए। इसकी बड़ी वजह छूट को माना जा रहा है। इससे बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। न तो दुकानदार नियमों की पालना कर रहे और न ही खुद खरीदार। शहरों में खासकर बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। सोशल डिस्टेंसिंग कहीं पर नजर नहीं आ रही, न तो दुकान के अंदर और न बाहर।
यातायात भी अनकंट्रोल हो गया है। कह सकते हैं कि लोग छूट का गलत फायदा उठा रहे हैं। प्रशासन की सख्ती भी कम ही है। लॉकडाउन-1, 2 और 3 में सख्ती थी, तो दुकानदार और लोग सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य नियमों की पालना करते थे। गुड़गांव में मिले 33 केसों में 12 पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
रोहतक : चाेरी का आराेपी संक्रमित मिलने पर 19 पुलिस कर्मी क्वारेंटाइन
रोहतक में रामगोपाल काॅलोनी में किराए के मकान में रहने वाले दो युवकों को चोरी के आरोप में माॅडल टाउन चौकी की टीम ने पकड़ा था। आरोपियों को सिविल अस्पताल में ले जाकर कोविड 19 का पता करने के लिए सैंपल टेस्ट कराते हुए कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मंगलवार को आरोपी चोर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।चाेर के कोरोना संक्रमित निकलने पर चौकी के 15 और सिविल लाइन थाना के चार पुलिस कर्मियोंके सैंपल लेकर उन्हें क्वाॅरेंटाइन में रहने की हिदायत दी गई है। अब मॉडल टाउन चौकी, जेल व रामगोपाल काॅलोनी को सेनिटाइज किया जा रहा है। उधर, अंबाला में मंगलवार को एक साथ 6 पॉजिटिव केस सामने आ गए।
राजस्थान की सीमा के साथ लगती तहसील रानियां के गांव बणी में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रेवाड़ी जिला में मंगलवार को 2 नए केस सामने आए। लाडवा हलके के गोबिंदगढ़ व गांव बण में दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले।वहीं, शाहाबाद के जंधेड़ी की बुजुर्ग महिला का अम्बाला में सैंपल पॉजिटिव मिला। नारनौल में मंगलवार देर शाम जिला प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव के आंकड़े जारी किए तो एक दिन में 15 और जिले में अब तक 36 बन गए। ग्रीन जोन वाला यह जिला रेड जोन में भी एकदम खतरनाक स्टेज पर आ पहुंचा है। बता दें कि यहां भी शुरुआत में केस नहीं थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gnCOYR
via
No comments: