Breaking News

test

क्वारैंटाइन सेंटर से फरार युवक चोरी की बाइक और शराब के साथ काबू

17 दिन पहले क्वारैंटाइन सेंटर से फरार कंबाइन आपरेटर को पुलिस ने चोरी की बाइक और शराब के साथ अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने बताया कि कंबाइन ऑपरेटर चोर है और उसपर पहले चोरी का मामला दर्ज है।

गांव भादला नीचा का गुरप्रीत सिंह 8 अप्रैल को एमपी से कंबाइन चलाकर गांव लौटा था। इसके बाद गांव में बने क्वारैंटाइन सेंटर में 21 दिन के लिए रखा गया था। लेकिन सात दिन तक क्वारैंटाइन सेंटर में रहा और उसके बाद भाग गया। तब से पुलिस उसपर केस दर्जकर उसकी तलाश कर रही थी।

रविवार को गांव शाहपुर के पास नाकाबंदी में के दौरान उसे बाइक और शराब की 10 बोतलों के साथ काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सिविल अस्पताल खन्ना में ले जाकर कोरोना के सैंपल दिलाए, जिसकी रिपोर्ट अभी पेंडिंग है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XQ5Tnc
via
क्वारैंटाइन सेंटर से फरार युवक चोरी की बाइक और शराब के साथ काबू क्वारैंटाइन सेंटर से फरार युवक चोरी की बाइक और शराब के साथ काबू Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.