भाजपा पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लो के पड़ोस के मकान नंबर 3590 में रहने वाले उनके पड़ोसी नौनिहाल सिंह ने उन पर आरोप लगाए हैं कि गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने रिवाल्वर दिखाकर उनके साथ मारपीट की है। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि भाजपा पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने उनके साथ मारपीट की है। जिस कारण उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में दर्ज कराई है। उनकी डॉक्टरी जांच भी करवाई गई है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
भाजपा पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने कहा है कि उनका किसी के साथ झगड़ा नहीं हुआ। उनके पड़ोसी नौनिहाल सिंह का उनकी बहन कंवलजीत कौर के साथ मकान को लेकर झगड़ा चल रहा है। मामला पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। उन पर बेवजह आरोप लगाए जा रहे हैं। उनका इस मामले से कुछ भी लेना देना नहीं है।
वहीं शिकायतकर्ता नौनिहाल सिंह का कहना है कि पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लो ने कंवल जीत कौर को जबरदस्ती उनके घर में घुसाने का प्रयास किया है। जबकि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा उनकी प्रॉपर्टी पर स्टे लगा रखा है। वहीं न्यायालय ने यह भी आदेश दिए हैं कि उनकी प्रॉपर्टी पर कोई भी कब्जा या उसमें दख़ल नहीं कर सकता। इन सब बातों की जानकारी पार्षद को भी है। इसके बावजूद जब वे सफल नहीं हुए तो पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने उनके साथ मारपीट की। जिस कारण उन्हें काफ़ी चोटें आयी हैं।
नौनिहाल सिंह का कहना है कि उनके पड़ोसी भाजपा पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लों पर पहले भी कई आरोप लगाए गए हैं। इसकी शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं कीा। नौनिहाल सिंह का आरोप है कि गुरप्रीत सिंह ढिल्लों भाजपा के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाईकरनी चाहिए।
रिवाॅल्वर दिखाकर धमकाने का भी आरोप
नौनिहाल सिंह का कहना है कि भाजपा पार्षद ने हाथ में रिवॉल्वर पकड़कर उन्हें धमकाया और उनसे मारपीट भी की है। यह पहली बार नहीं हुआ इससे पहले भी उन्होंने उसके साथ मारपीट की है और उसे रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया भी है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में दर्ज कराई है।
पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है
नौनिहाल सिंह का आरोप है कि इस मामले को लेकर वह पुलिस के उच्च अधिकारियों को कई बार शिकायत दर्ज करवा चुके हैं लेकिन पुलिस भाजपा पार्षद के खिलाफ जांच नहीं कर रही है। उनका कहना है कि भाजपा पार्षद पर कई गंभीर आरोप लगे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZUZWs7
via
No comments: