जो नॉन रेजीडेंट्स इंडियन (एनआरआई) विदेश से आए हैं अब उनका 5 से 7 दिन के भीतर कोरोना टेस्ट करना शुरू किया जा रहा है। ताकि पता लग सके कि उनमें कोई कोरोना पॉजिटिव तो नहीं है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने देते हुए बताया कि डोमेस्टिक फ्लाइट से आने वाले सभी पैसेंजर्स की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी, अगर किसी में कोई लक्षण मिलते हैं तो उसका कोरोना टेस्ट हाेगा।
जिनमें कोई लक्षण नहीं होंगे तो उनका टेस्ट भी नहीं किया जाएगा। क्योंकि सभी कुछ घंटों के सफर से ही एक शहर से दूसरे शहर आना-जाना करते हैं। सिद्धू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से कोरोना महामारी को लेकर अलर्ट किया है। लोगों को दो गज दूरी का पालन हर जगह करना अपनी आदत बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब हमें इसकी आदत बना लेनी चाहिए।
पहले दिन 133 के सैंपल लिए, अब लक्षण वालों के सैंपल..
.सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि 25 मई को डोमेस्टिक फ्लाइट्स शुरू होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 133 लोगोंे के कोरोना सैंपल लिए थे। यहसैंपल इसलिए लिए गए ताकि पता चल सके डोमेस्टिक फ्लाइट्स में आने वाले पैसेंजर्स की रेशो टैस्ट में क्या आती है। अब स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार सिर्फ पैसेंजर्स की स्क्रीनिंग की जाएगी। अगर किसी में लक्षण मिला तो उसका ही टेस्ट होगा। पॉजिटिव आने पर उसके शहर को इसके बारे में बताया जाएगा।
अब टेस्ट होने शुरू हो जाएंगे...
सिद्धू ने बताया कि जो भी विदेशी आए हैं, उन्हें अब 5 दिन पूरे हो जाएंगे और अब उनके टेस्ट लेने भी शुरू किए जाएंगे। ऐसा सभी एनआरआई के लिए है जो पॉजिटिव पाया जाएगा उसे अगले सात दिन के लिए आईसोलेशन सेंटर भेज दिया जाएगा, लेकिन जो नेगेटिव पाया जाएगा उसे दस दिन के लिए उसके घर में ही क्वारेंटाइन कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुसार अब दस दिन बाद ही मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है। जिनमें कोई भी सिम्टम दिखाई नहीं देता है। इसके साथ ही हमसबको जागरूक रहना है और सेनेटाइजर का उपयोग करते रहना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36xQA6C
via
No comments: