Breaking News

test

पड़ोस में रहने वाले 38 साल के युवक ने 11 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

38 साल के एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली 11 साल की बच्ची की अस्मत लूट ली। युवक ने बच्ची को 500 रुपए पकड़ाते हुए कहा कि बाहर जाकर इसके बारे में किसी को मत बताना। लेकिन बच्ची पैसे लिए बिना वहां से रोती हुई निकली और घर पहुंचकर सारी बात मां को बताई। बच्ची की मां ने बलौंगी पुलिस स्टेशन पहुंच कर शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी भीरथ पाल के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक आरोपी एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहा था। दोपहर एक बजे उसने बच्ची को को बुलाया। बच्ची को पैसे दिए और लस्सी लाने को कहा। जब बच्ची लस्सी लेकर पहुंची तब वह अकेला था। बच्ची को पकड़कर साइट के अंदर खाली जगह पर ले गया, वहां पर उसने सीमेंट की बोरियां पहले ही बिछा रखी थी और बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने मौके से बाेरियां भी बरामद कर ली हैं। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच करवा ली है।

एक साल से था बच्ची के घर में आना-जाना
आरोपी का पीड़ित बच्ची के घर पर करीब एक साल से आना-जाना था। आरोपी की ओर से बच्ची के घरवालों पर पूरा विश्वास बनाया हुआ था। इतना ही नहीं आरोपी अकसर बच्ची के पिता के साथ बैठकर शराब भी पिया करता था। इसकेे चलते घरवालों को कोई अंदाजा नहीं था कि वह बच्ची के साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर सकता है।

  • बच्ची के परिवार की ओर से शिकायत दी गई थी। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 तथा पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।-अमनदीप सिंह, एसएचओ थाना बलौंगी


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cpjsiJ
via
पड़ोस में रहने वाले 38 साल के युवक ने 11 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म पड़ोस में रहने वाले 38 साल के युवक ने 11 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म Reviewed by Dibyendu on 17:32 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.