लॉकडाउन के चलते अटकी पड़ी पुलिस महकमें की प्रमोशन, पेंशन और होम डिपार्टमेंट को भेजे जाने वाले जवाबों की फाइल्स को तुरंत निपटाने के आदेश जारी हुए हैं। ऐसी करीब 1400 फाइलें बताई जा रही है जो दो महीने से अटकी हुई थीं। अब 70 दिन बाद विभाग को इन पेडिंग फाइलों को निपटाने में अधिकारी एवं ब्रांचों में तैनात कर्मचारी जुटने वाले हैं। इन अटकी फाइलों के निकलने का सबसे ज्यादा इंतजार प्रमोशन और पेंशन का इंतजार कर रहे पुलिस कर्मचारियों को था।
लेकिन अब इन सभी फाइल्स को जल्द से जल्द क्लियर करने के आदेश जारी हो चुके हैं। क्योंकि यह मामला विभाग के डीजीपी दिनकर गुप्ता के संज्ञान में आ चुका है। जिसके बाद अब इन फाइल्स को अब आगे खिसकाया जाएगा। विभाग की सभी ब्रांचों को कह दिया गया है कि पेंडिंग फाइल को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। ताकि आने वाले दिनों में इन पेडिंग फाइल्स की वजह से महकमें की किसी भी विंग को कोई परेशानी नहीं हो।
होम डिपार्टमेंट को जाने वाली फाइलें पहले निपटाई जाएंगी
सूबे में कोरोना वायरस को लेकर लगे कर्फ्यू के दौरान जो 1400 फाइल्स अटक गई थी। उनमें 107 इंस्पेक्टरों की प्रमोशनों, 42 डीएसपी की प्रमोशनों, तबादलों, ट्रैफिक विंग, प्रशासनिक विंग, पेंशन के केस अलग-अलग विंगों की फाइल, होम डिपार्टमेंट को भेजे जाने वाले सारे लेटर, ब्यूरो आफ इंवेस्टीगेशन, लॉ एंड आर्डर वेलफेयर से जुड़ी हुई फाइलें अटक गई थी। इनमें से कई जरूरी लेटर होम विभाग को भेज जाने थे।
फाइल निपटाने को बनी कमेटी एडीजीपी को जल्द सौंपेगी रिपोर्ट
प्रमोशन के कुछ ऐसे केस अटके थे जिनकी रिटायरमेंट अप्रैल और जून में थी। लेकिन लाकडाउन के चलते प्रमोशन नहीं हो सकी। ऐसे कर्मचारियों के मामले पर कोई फैसला लेने के लिए अधिकारियों ने कमेटी गठित की है। जो यह तय करेगी कि उनकी प्रमोशन और बनते ड्यूज को किस हिसाब से दिया जाए। जोकि इन प्रोमोशनों और पेंशनों के केसों को जल्दी निपटा कर अपनी रिपोर्ट एडीजीपी काे करेगी।
डीजीपी का आदेश-किसी भी फाइल को बेवजह न अटकाएं
विभाग में इतनी संख्या में फाइल अटकने पर डीजीपी ने भी नाराजगी जाहिर की है। विभाग की सभी ब्रांचों को अपनी ब्रांच में पेडिंग पड़ी फाइल को निपटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सोमवार से विभाग की ब्रांचों मेंइन पेडिंग फाइलों पर काम शुरू कर दिया जाएगा और हर ब्रांच को उच्च अधिकारियों की ओर से आदेश दे दिए गए है कि किसी भी फाइल को बेवजह अटकाया नहीं जाए।
कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं कई कर्मचारी
प्रमोशन में देरी होने के बाद जो कर्मचारी तय डेट को रिटायर हो गए और जिनकी पेंशनों की फाइलें अटकी हुई हैं। अब ऐसे कई मुलाजिम विभाग के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। यह हक के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं। अदालतों के चक्कर से बचने के लिए विभाग जल्द फाइलें निपटाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zNFm26
via
No comments: