विश्व हिंदू परिषद पंजाब के सदस्यों द्वारा समिति केंद्र में बैठक की। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री विजय पाल, प्रचार प्रमुख अनिल अरोड़ा शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि समतल करने का कार्य शुरू हो गया है। जैसे ही लॉकडाउन सामान्य होगा भव्य राम मंदिर निर्माण शुरू होगा।
विश्व हिंदू परिषद ने तय किया है कि पंजाब सहित पूरे देश के तीर्थ स्थलों का जल एवं मिट्टी राम मंदिर निर्माण में लगे। पूरे पंजाब से 6 जून तक सभी तीर्थ स्थलों का जल एवं मिट्टी प्रांत कार्यालय आ जाएगी, जो 7 जून को एक रथ के रूप में अयोध्या के लिए रवाना होगी।
विश्व हिंदू परिषद पंजाब ने लॉकडाउन में हजारों परिवारों में राशन की किटें दीं। लगभग 2 सौ यूनिट खूनदान किया है। विजय पाल ने कहा कि संतों पर हो रहा हमला निंदनीय है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XcRUsU
via
पंजाब से सभी तीर्थ स्थलों के जल, मिट्टी लेकर सात जून को अयोध्या के लिए रवाना होगा रथ
Reviewed by Dibyendu
on
17:09
Rating:
No comments: