रामपुरा फूल के मेन चौक निवासी महिला सत्य देवी पत्नी स्व. साधू राम ने आरोप लगाया कि इलाके के ही कुछ लोगों ने जाली कागजातों के आधार पर उनकी पुश्तैनी हवेली की कुछ जमीन की रजिस्ट्री करवा ली। मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी लेकिन अभी तक सिटी रामपुरा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए सत्या देवी ने बताया कि उसके तीनों बेटे विदेश में रहते हैं। उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अक्सर अपने बेटों के पास जाती रहती है। उसकी रामपुरा फूल के मेन चौक में करीब पांच हजार गज की पुश्तैनी हवेली है।
नवंबर 2019 में उसे सूचना मिली कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक घर के लोगों ने उनकी साझी दीवार तोड़कर उसमें दरवाजा और खिड़कियां निकाल ली हैं। इस सूचना के आधार पर वह अपने दो बेटों के साथ बीती सात नवंबर को रामपुरा पहुंची और इस मामले की संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतें कीं।
लेकिन पड़ोस के लोग इसके बावजूद उनके घर में आकर कब्जे की गतिविधियां करने लगे। एक दिन उसे कमरे में भी बाहर की कुंडी लगाकर बंद कर दिया गया। शोर मचाने पर कुंडी खोल दी गई। नगर कौंसिल रामपुरा से अपने मकान का संबंधित रिकॉर्ड हासिल किया गया तो पता चला कि उसके पुराने पड़ोसी ने अपने जमीन बेचते हुए वर्ष 2004 में दो रजिस्ट्रियां करवाई हुई हैं।
पड़ोसी की कुल 420 गज जमीन थी, लेकिन उसने जाली कागजातों के आधार पर उसके घर की भी 49.66 गज जमीन की रजिस्ट्री बीच में करवा दी है। बुजुर्ग महिला ने कहा कि उसने सिटी रामपुरा पुलिस एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों को शिकायतें की हैं लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36LjU9X
via
No comments: