Breaking News

test

1 जून से ऑनलाइन अप्रूव होने लगेंगे बिल्डिंग प्लान, ट्रेनिंग देने का काम शुरू

(राजबीर सिंह राणा)अब शहर में पहली जून से ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) से होने लगेंगे। इसके लिए रजिस्टर्ड ऑर्किटेक्ट के जरिए चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन की वेबसाइट और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर प्लान सबमिट करना होगा। इसके लिए आर्किटेक्ट की मंगलवार को दो घंटे ट्रेनिंग ऑनलाइन हुई, लेकिन इसमें 22 आर्किटेक्ट ही जुड़े, जबकि शहर में रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट 278 हैं।

पीडब्ल्यूएचसी कंपनी द्वारा सभी आर्किटेक्ट को ट्रेनिंग के लिए मैसेज भेजा गया था। अब फिर वीरवार को दो घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं कुछ आर्किटेक्ट का कहना है कि बिल्डिंग प्लान के इंटरनल टूल यू ट्यूब पर डाले जाएं। उसे ऑनलाइन सभी आर्किटेक्ट चेक करके बिल्डिंग के प्लान को अप्रूवल के लिए वेबसाइट पर डालने लगेंगे। अभी उन्हें जानकारी नहीं है कि कैसे वेबसाइट पर प्लान को डाउनलोड करना है।
स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से ई गवर्नेंस को ऑनलाइन करने के लिए अप्रैल के पहले वीक से शुरु करने की तैयारी की थी, लेकिन कोरोना के चलते शहर में 23 मार्च से ही लॉकडाउन शुरु हो गया । लॉकडाउन फोर में 18 मई से ही कुछ ऑफिस खुलने लगे हैं, उसमें भी काम पर 50 फीसदी से कम ही कर्मचारी पहुंच रहे हैं। इसी के चलते स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान करने के लिए पहली जून तय की है, लेकिन इससे पहले रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट को ऑन लाइन प्लान अप्रूव करवाने की ट्रेनिंग भी मैसर्ज प्राइस वाटर हाउस कूपर प्राइवेट लिमिटेड (पीडब्ल्यूएचसी) द्वारा दी जा रही है। बिल्डिंग प्लॉन रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट के जरिए ही ऑनलाइन अप्रूव होंगे।इस सिस्टम में 2 कनाल तक की बिल्डिंग के प्लान के लिए ऑनलाइन सेल्फ सर्टिफिकेशन करनी होगी। इसकी ऑन लाइन स्क्रूटनी होगी और पास होकर मैसेज पहुंचेगा।
हालांकि 2 कनाल से ऊपर की बिल्डिंग के प्लॉन भी ऑन लाइनएप्लाई होंगे, लेकिन इनकी स्क्रूटनी होकर कमेटी मैंबर के पास जाएगी। इसके लिए चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड ऑफिस में शहर के 18 आर्किटेक्ट
को 17 से 18 मार्च को ट्रेनिंग दी गई थी। अब फिर से मंगलवार और वीरवार को ट्रेनिंग दी जानी है, लेकिन आर्किटेक्ट कम पहुंच रहे हैं।

ये भी होने लगेगा ऑनलाइन...ई गवर्नेंस सिस्टम में कमर्शियल एंड रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी टैक्स, वाॅटर सप्लाई बिल, बिजली बिल जमा ऑनलाइन जमा होने लगेंगे, बल्कि एमसी की सभी सर्विस ऑनलाइन हो जाएंगी, इसमें बर्थ एंड डेथ सर्टिफिकेट, पेड़ों की कटिंग या प्रूनिंग करवाने, बिजली-पानी और सीवर कनेक्शन नए एप्लाई,रोड कट की परमिशन भी ऑनलाइन होने लगेंगे। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से पिछले साल 28 सर्विस ऑनलाइन करने के लिए ई गवर्नेंस सिस्टम के तहत 15 करोड़ का टेंडर काल किया था।

इसमें मैसर्ज प्राइस वाटर हाउस कूपर प्राइवेट लिमिटेड (पीडब्ल्यूएचसी) लोएस्ट 11 .49 करोड़ रही। उसी को टेंडर अलॉट हुआ। कंपनी को फर्स्ट फेज में 31 मार्च 2020 तक ऑन लाइन बिल्डिंग प्लॉन अप्रूव और एमसी की सभी सर्विस ऑनलाइन करना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते डिले हो गया।

होगी ट्रांसपेरेंसी, लोगों के चक्कर नहीं लगेंगे...

इस सिस्टम के ऑन लाइन होने से लोगों को अपनी बिल्डिंग के प्लॉन ऑन लाइन अप्रूव करवाने के लिए इस्टेट ऑफिस और एमसी की बिल्डिंग ब्रांच के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस सिस्टम के शुरु होने से शहरवासियों को फायदा होगा।प्लान ऑन लाइन सिस्टम से अप्रूव होने पर ट्रांसपेरेंसी आएगी और शिकायतें कम रह जाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X2gGvE
via
1 जून से ऑनलाइन अप्रूव होने लगेंगे बिल्डिंग प्लान, ट्रेनिंग देने का काम शुरू 1 जून से ऑनलाइन अप्रूव होने लगेंगे बिल्डिंग प्लान, ट्रेनिंग देने का काम शुरू Reviewed by Dibyendu on 17:32 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.