Breaking News

test

दड़ा-सट्‌टा लगाने के लिए उकसा रहा था, रेड कर पकड़ा

थाना सिटी पुलिस ने रेलवे रोड मस्जिद चौक के पास दड़ा सट्‌टा लगाने के लिए उकसा रहे एक युवक को काबू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1575 रुपए, एक गत्ता, पैन और दड़ा-सट्‌टा की पर्चियां बरामद की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अपराध जमानत योग्य होने के चलते आरोपी की थाने में ही जमानत लेकर रिहा कर दिया गया। थाना सिटी के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ नाकेबंदी कर चेकिंग कर रहे थे।

मुखबिर ने सूचना दी कि साहिल पुत्र किशन लाल निवासी मोहल्ला मलकाना रेलवे स्टेशन रोड पर लोगों को दड़ा सट्‌टा लगाने के लिए उकसा रहा है और कह रहा है कि 10 रुपए लगाओ, 100 रुपए पाओ। नंबर न आने पर पैसे वापस नहीं किए जाएंगे। पुलिस ने तुरंत उक्त जगह पर रेड की तो आरोपी को काबू कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VlcOo6
via
दड़ा-सट्‌टा लगाने के लिए उकसा रहा था, रेड कर पकड़ा दड़ा-सट्‌टा लगाने के लिए उकसा रहा था, रेड कर पकड़ा Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.