सीमापुरी थाने में एक कांस्टेबल ने सर्विस पिस्टल से अपने ही सहयोगी को गोली मार दी। यह घटना शुक्रवार रात की है, जिसके बाद गंभीर रुप से घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम रविन्द्र नागर है। पुलिस की ओर से कहा गया है किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद गुस्से में कांस्टेबल ने सर्विस पिस्टल से फायरिंग कर दी।
दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों का कहना है यह पूरा झगड़ा बीट को लेकर था। रविन्द्र कभी एसएचओ के बेहद नजदीकी था। लेकिन कुछ दिन पहले इस कांस्टेबल की किसी हरकत से नाराज होकर उसे बीट से हटा दिया था। उसके बदले कांस्टेबल आमोद को बीट पर लगाया गया था। सूत्रों का यह भी कहना है आरोपी लगभग डेढ़ महीने पहले एक एएसआई और एसआई के साथ भी हाथापाई कर चुका था। बहरहाल, पुलिस के सीनियर अफसर इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं, मामले में विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक कांस्टेबल आमोद भड़ाना (31) सीमापुरी थाने में तैनात है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YBM30S
via
No comments: