Breaking News

test

पूरा हफ्ता पारा 40 के पार सोमवार से पहले राहत नहीं

सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को आसमान में छाए बादलों के चलते थोड़ी-बहुत राहत जो मिल गई वह मिल गई, लेकिन आगे आने वाले दिनों में पूरे सप्ताह गर्मी और तपिश का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार के बाद कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम 27.0 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान बादल छाए रहे तो हवा भी चली।

इस कारण कुछ राहत रही, लेकिन बुधवार से लेकर शनिवार तक जलजले की स्थिति रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान दिनों के उक्त क्रम में बुधवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियम और रात का पारा 29 डिग्री रहेगा।

वीरवार से शनिवार तक तापमान का क्रम 42/30, 41/30 तथा 40/26 डिग्री रहेगा। रविवार को आसमान में थोड़े से बादल छाएंगे और तापमान में थोड़ी सी गिरावट आएगी और यह 39/27 डिग्री पर आएगा।

संभावना जताई जा रही है कि उसके आगे सोमवार को बारिश हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VynMa9
via
पूरा हफ्ता पारा 40 के पार सोमवार से पहले राहत नहीं पूरा हफ्ता पारा 40 के पार सोमवार से पहले राहत नहीं Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.