Breaking News

test

मानसून कमजोर रहने से नहीं हुई बारिश, सोमवार से बदल सकता है मौसम

गर्मी उमस से परेशान दिल्ली -एनसीआर में रहने वाले लोगों को मानसून ने शनिवार को निराश किया। इसका कारण है कि शुरूआती दिनों में मानसून के कमजोर रहने के कारण बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस से छुटकारा नहीं मिल सका। लेकिन दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को भी तापमान इसी तरह का रहेगा। इसलिए लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार रात से दिल्ली के मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा और सोमवार से बारिश शुरू होगी। इससे लोगों को उमस और गर्मी से छुटकारा मिल जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BPj5RW
via
मानसून कमजोर रहने से नहीं हुई बारिश, सोमवार से बदल सकता है मौसम मानसून कमजोर रहने से नहीं हुई बारिश, सोमवार से बदल सकता है मौसम Reviewed by Dibyendu on 17:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.