Breaking News

test

हम प्रदूषण की मार झेल रहे, फैक्ट्री ने काम देना बंद किया, 826 ट्रक रुके : सोसायटी

द कीरतपुर साहिब ट्रक को ऑपरेटिव टीपीटी सोसायटी लिमिटेड देहणी ने अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट गांव बघेरी द्वारा ट्रक सोसायटी के साथ संबंधित गांवों के ट्रक ऑपरेटरों को काम न देने के चलते 29 जून को सीमेंट प्लांट का घेराव करने की चेतावनी दी है। सोसायटी ने डीसी रोपड़, एसएसपी रोपड़, एसडीएम आनंदपुर साहिब, डीएसपी आनंदपुर साहिब, एसएचओ कीरतपुर साहिब को ज्ञापन सौंपा है। ट्रक को
ऑपरेटिव सोसायटी ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में दखलदेकर संबंधित गांवों के ट्रक ऑपरेटरों को अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी द्वारा प्रदूषण कोटे के आधार पर काम दिलवाया जाए।

ट्रक ऑपरेटर सोसायटी व चंगर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष चैन सिंह राणा ने बताया कि कि सोसायटी के साथ क्षेत्र के 70 गांव मुख्यतः देहणी, देहणी अपर, मौड़ा, दबूड, दबूड़ अपर, बरूवाल, मस्सेवाल, चीकणा, नारड, मझेड की पंचायतों के ट्रक ऑपरेटर जुड़े हैं। यह सभी गांव प्लांट के आसपास होने के कारण सीमेंट प्लांट से होने वाले प्रदूषण व अन्य समस्याओं को झेल रहे हैं। जब गांव बघेरी में जेपी सीमेंट प्लांट लगा था तो सभी गांवों को मिलाकर सोसायटी बनाई थी, जिसमें 826 के करीब ट्रक (मल्टीएक्सेल) डाले थे। जब तक जेपी सीमेंट फैक्ट्री थी तब तक इन 826 ट्रक ऑपरेटरों को काम देते रहे। उन्होंने सोसायटी के साथ रोजाना 2500 से 3000 मीट्रिक टन कलिंकर देने का एग्रिमेंट किया था जो खत्म हो चुका है। जब जेपी सीमेंट प्लांट को अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट ने ओवरटेक कर लिया तो उन्होंने सोसायटी को निरंतर काम देना बंद कर दिया। पिछले 4 महीनों से तो सीमेंट कंपनी द्वारा सोसायटी को बिल्कुल काम नहीं दिया जा रहा। इसके बाद सोसायटी के साथ जुड़े ट्रक काम न मिलने की वजह से खड़े हो गए। काम न मिलने के कारण उनका रोजगार पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

कहा- 3 बार दिया मांगपत्र, कई बार मौखिक बातचीत हुई, पर कंपनी ध्यान नहीं दे रही
काबिलेगौर है कि उक्त सीमेंट कंपनी का पूरा काम जैसे कि 12 एकड़ में बनी ट्रकों की पार्किंग, गाड़ियों की निकासी व सिक्योरिटी कार्यालय सभी पंजाब के गांव देहणी की ग्राम पंचायत के अंदर चल रहे हैं। फैक्ट्री के सीमेंट से भरे भारी भरकम ट्रक गांव देहणी की सीमा में पड़ती सड़कों से होकर गुजरते हैं। इसके चलते गांव की सड़कों की हालत दयनीय हो चुकी है। सीमेंट फैक्ट्री का मुख्य गेट भी पंजाब की तरफ ही बना है। फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं व धूल के प्रदूषण की मार इस क्षेत्र के गांवों को ही झेलनी पड़ती है। ट्रक सोसायटी ने कहा कि वह इससे पहले भी 20 नवंबर 2017, 9 दिसंबर 2017 व 20 मार्च 2018 को अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी को मांगपत्र दे चुके हैं। फैक्ट्री के अधिकारियों के साथ कई बार मौखिक तौर पर भी बातचीत हो चुकी है लेकिन सीमेंट कंपनी मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रही। इस संबंधी जब अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट के हेड ठाकुर सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो बार-बार फोन करने पर भी उनके साथ संपर्क नहीं हो सका।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बघेरी में बना सीमेंट फैक्ट्री का प्लांट।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YFpCrK
via
हम प्रदूषण की मार झेल रहे, फैक्ट्री ने काम देना बंद किया, 826 ट्रक रुके : सोसायटी हम प्रदूषण की मार झेल रहे, फैक्ट्री ने काम देना बंद किया, 826 ट्रक रुके : सोसायटी Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.