Breaking News

test

फरीदकोट जिले में 2 और कोरोना संक्रमित मिले निहाल सिंह वाला में पुलिस मुलाजिम पाॅजिटिव

फरीदकोट जिले में दो और नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने से जिले में कुल एक्टिव मामले 15 हो गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. रजिंदर कुमार ने बताया कि अब तक कोरोना से संबंधित 9232 सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 259 सैंपलों के नतीजे आने बाकी हैं। प्राप्त नतीजों में आज संक्रमित मिले मरीजों में एक 50 वर्षीय व्यक्ति गांव मानी सिंह वाला और दूसरा जैतो का 45 वर्षीय व्यक्ति है। जिले में कुल कोरोना मामले 102 हो गए हैं जिनमें से 87 व्यक्ति स्वस्थ हो गए हैं।

जिला एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ विकरमजीत सिंह और डॉ. अनीता चौहान ने बताया कि विभाग की तरफ से 90 संदिग्ध मरीजों के सैंपल एकत्रित करके जांच के लिए भेजे गए हैं। पॉजिटिव आए मामलों के संपर्क में आए पारिवारिक सदस्यों और व्यक्तियों की सूची तैयार की जा रही है जिससे उनके सैंपल एकत्रित करके उनको एकांतवास किया जा सके।

उन्होंने कहा कि कोई भी शक दूर करने के लिए जैतो, बाजाखाना, कोटकपूरा, फरीदकोट और सादिक में स्थापित फ्लू कार्नर पर जाकर सैंपल दे सकता है। उधर किडनी व लीवर के रोग के चलते डीएमसी में उपचाराधीन कोटकपूरा के कोरोना संक्रमित 78 वर्षीय वृद्ध संत राम के तंदुरुस्त होने पर उसे लुधियाना से छुट्टी मिलने पर कोटकपूरा लाया गया जहां उसके परिजनों ने गर्मजोशी से व प्रसन्नता पूर्वक उसका स्वागत किया।

मोगा में मरीजों की कुल संख्या 94 हुई

थाना निहाल सिंह वाला में एक पुलिस मुलाजिम के पॉजिटिव पाया गया है। पुलिस प्रशासन ने तुरंत हरकत में आते कम्यूनिटी सेहत केंद्र निहाल सिंह को सूचित किया। डाॅ. उपवन चुबेरा की मेडिकल टीम ने तुरंत पॉजिटिव सहायक थानेदार कुलदीप राज को 14 दिन के लिए घर में एकांतवास कर दिया है। अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या 94 हो गई है। इनमें 83 मरीज ठीक हो कर घर जा चुके हैं। ऐसे में एक्टिव केस 11 रह गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फरीदकोट में स्थापित फ्लू कार्नर में पुलिस कर्मचारी के सैंपल लेते स्वास्थ्य अधिकारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dE3Tod
via
फरीदकोट जिले में 2 और कोरोना संक्रमित मिले निहाल सिंह वाला में पुलिस मुलाजिम पाॅजिटिव फरीदकोट जिले में 2 और कोरोना संक्रमित मिले निहाल सिंह वाला में पुलिस मुलाजिम पाॅजिटिव Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.