Breaking News

test

अवैध शराब, लाहन व चालू भट्ठी बरामद, 4 काबू

जिला पुलिस ने चार मामलों में सात पेटी व चार बोतल अवैध शराब, 275 लीटर देसी लाहन व देसी शराब निकालने की चालू भट्ठी समेत चार लाेगाें को काबू करके उनके खिलाफ आबकारी एक्ट तहत केस दर्ज किया है।
थाना निहाल सिंह वाला के एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को गश्त के दौरान गांव माछीके में सात पेटियां देसी शराब बरामद कर गुरसेवक सिंह निवासी गांव दीवाना थाना टल्लेवाल जिला बरनाला को गिरफ्तार किया है।

थाना निहाल सिंह वाला के एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि गांव रौंतां में गश्त के दौरान 50 लीटर लाहन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सीआईए स्टाफ के हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि थाना बाघापुराना में पड़ते गांव जैमल वाला में एक घर में रेड करके वहां से देसी शराब की चालू भट्ठी समेत दो सौ लीटर लाहन, चार बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी सुखचैन सिंह चैना को गिरफ्तार कर लिया है। थाना बाघापुराना पुलिस ने जैमलवाला में गश्त के दौरान 25 लीटर लाहन बरामद कर आरोपी दर्शन सिंह जैमलवाला को गिरफ्तार कर लिया है।

नशीली गोलियों समेत काबू

थाना अजीतवाल के सब इंस्पेक्टर गुरबख्श सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस पार्टी द्वारा गांव मटवानी में गश्त के दौरान शक के आधार पर स्कूटी सवार को रोक कर तलाशी ली तो 490 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी दविंदर सिंह बोबी निवासी कोकरी फुला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NwEHp4
via
अवैध शराब, लाहन व चालू भट्ठी बरामद, 4 काबू अवैध शराब, लाहन व चालू भट्ठी बरामद, 4 काबू Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.