Breaking News

test

आज से प्राॅपर्टी टैक्स के बकाया पर 10% जुर्माना, बिलों पर 10% सरचार्ज

प्राॅपर्टी टैक्स बकाया और पानी सीवरेज बिलों के लिए निकाली गई वन टाइम सेटलमेंट स्कीम (ओटीएस) मंगलवार को खत्म हो गई है। आखिरी दिन शहर के 1124 लोगों ने 14.70 लाख प्राॅपर्टी टैक्स भरा।

वहीं 140 लोगों ने पानी-सीवरेज बिलों के 31 लाख रुपए जमा करवाए। अब आगे प्राॅपर्टी टैक्स बकाया अदा करने पर 10% जुर्माना और पानी-सीवरेज बिलों पर 10% सरचार्ज लगेगा।

पिछले साल की बात करें तो 30 जून तक 2.61 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ था। वहीं एक अप्रैल 2020 से लेकर 30 जून तक 1 करोड़ के करीब टैक्स जमा हुआ है।

इसके अलावा पानी सीवरेज बिलों के 30 जून तक 92 लाख रुपए आए हैं। इनमें 15 फीसदी अदायगी मोबाइल एप या ऑनलाइन लिंक के जरिए की गई है। निगम ने कोरोना के मद्देनजर करदाताओं से पेमेंट ऑनलाइन जमा करवाने की अपील की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38iucyY
via
आज से प्राॅपर्टी टैक्स के बकाया पर 10% जुर्माना, बिलों पर 10% सरचार्ज आज से प्राॅपर्टी टैक्स के बकाया पर 10% जुर्माना, बिलों पर 10% सरचार्ज Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.