Breaking News

test

राजनीतिक स्वार्थ में लिप्त अरविंद केजरीवाल को सीएम बने रहने का कोई अधिकार नहीं : आदेश गुप्ता

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर से उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर जय प्रकाश, प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा सहित प्रदेश पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। इसके बाद गुप्ता ने उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री मोदी कोरोना संक्रमण से बचाव, अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने सहित उनके कहे हुए सभी बातों को आत्मसात कर पालन करने को कहा। इसके बाद गुप्ता केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद स्वीकार किया है कि कोविड-19 मरीजों के लिए दिल्ली के अस्पतालों में बेड की कमी के कारण बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़ी।

उन्होंने कहा कि प्रारंभ से ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यह रट लगा रखी थी कि उन्होंने कोविड-19 मरीजों के लिए 30.000 पर्याप्त बेड का इंतजाम कर रखा है लेकिन वास्तविकता यह है कि जब मरीजों को बेड की जरूरत पड़ी तो वह बेड अदृश्य हो गए। राजनीतिक स्वार्थ में संलिप्त अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं है उन्हें तुंरत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fZi1tM
via
राजनीतिक स्वार्थ में लिप्त अरविंद केजरीवाल को सीएम बने रहने का कोई अधिकार नहीं : आदेश गुप्ता राजनीतिक स्वार्थ में लिप्त अरविंद केजरीवाल को सीएम बने रहने का कोई अधिकार नहीं : आदेश गुप्ता Reviewed by Dibyendu on 17:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.